Martin Luther King Junior Murderer Story: ‘अमेरिका के गांधी’ की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी। कोर्ट ने आरोपी को 99 साल की सजा सुनाई। जेल जाने के बाद एक शख्स ने मर्डर को लेकर चौंकाने वाला दावा किया तो केस की दोबारा से जांच की गई, जिसमें दोषी बेकसूर निकला, फिर भी उसकी सारी जिंदगी जेल में कटी।
आखिरी सांस तक उसने नरक से भी बदतर जिंदगी काटी और जब उसका आखिरी वक्त आया तो उसे इतनी खौफनाक मौत मिली कि हाल देखने वालों की रूह कांप गई। ये कहानी है उस शख्स जेम्स अर्ल रे (James Earl Ray) की, जिसने आज से 56 साल पहले 4 अप्रैल 1968 को मानव अधिकार कार्यकर्ता और अमेरिका के गांधी कहे जाने वाले मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Junior) का मर्डर किया था। आइए जानते हैं जेम्स की जिंदगी के बारे में…
रेस्टोरेंट मालिक ने किया हत्या की साजिश रचने का दावा
4 अप्रैल 1968 मार्टिन लूथर किंग जूनियर किंग मेम्फिस, टेनेसी शहर में मानव अधिकार रैली के लिए गए थे। लोरेन मोटल होटल की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे की बालकनी में खड़े होकर जब वे अपने समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे तो एक बंदूकधारी ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया। मर्डर केस की जांच FBI को सौंपी गई। FBI ने जांच करते हुए जेम्स अर्ल रे को गिरफ्तार किया।
कड़ी पूछताछ के बाद जेम्स ने एक शर्त पर गुनाह जुर्म कबूल किया कि उसे मौत की सजा नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने उसकी बात मानते हुए उसे 99 साल की कैद की सजा सुनाई, लेकिन सजा होने के बाद एक रेस्टोरेंट के मालिक ने मार्टिन की हत्या की साजिश रचने का दावा किया। केस की जांच दोबारा शुरू हुई, लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जेम्स की मामले में क्या भूमिका थी?
कौन था जेम्स?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेम्स का जन्म अमेरिका में 10 मार्च 1928 को हुआ था। उसके 9 भाई-बहन थे और वह सबसे बड़ा था। 12 साल की उम्र में उसने स्कूल छोड़ दिया था। नौकरी की तलाश करते हुए वह द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के बाद अमेरिकी सेना में भर्ती हो गया। जेम्स को साल 1949 में कैलिफोर्निया में चोरी के मामले में पहली बार सजा हुई। 1952 में एक ट्रैक्सी ड्राइवर को लूटने पर उसे 2 साल की सजा हुई।
1955 में उसे चोरी और धोखाधड़ी के केस में दोषी ठहराया गया। उसे 4 साल की जेल की सजा हुई। 1959 में वह फिर चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस बार उसे बार-बार अपराध करने पर 20 साल की सजा सुनाई गई। 1967 में जेल की बेकरी से ब्रेड ले जा रहे ट्रक में छिपकर जेल से फरार हो गया। जेम्स ने अश्लील फिल्मों का निर्माता बनकर पहचान छिपाने की कोशिश की। 1968 में मार्टिन की हत्या की।
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
2 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
5 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
5 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
18 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
22 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines