World Crime News: ब्रिटेन में शराब के नशे में एक शादीशुदा पुलिस चीफ के अपने से 17 साल छोटी महिला पुलिस स्टूडेंट के साथ कोविड नियमों को धता बताते हुए संबंध बनाने का मामला सामने आया है। 41 वर्षीय पुलिस चीफ डेनियल ग्रीनवुड पर अपनी पोजिशन का दुरुपयोग करने का आरोप है। साथ ही स्टूडेंट पुलिसकर्मी कैटलिन होवार्थ के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगा है। मामला 2020-2021 का है। आरोप है कि कैटलिन होवार्थ के फ्लैट पर पुलिस चीफ डेनियल ने उसके साथ कामुक तस्वीरें साझा कीं और सेक्स किया। कैटलिन की उम्र उस समय डेनियल से 17 साल कम थी, और वह उनके कमांड में थी।
ये भी पढ़ेंः क्या मोबाइल हैक कर हो सकता है ब्लास्ट, पेजर को टार्गेट करना आसान क्यों?
हालांकि डेनियल ग्रीनवुड ने कदाचार संबंधी सुनवाई से पहले ही अपनी 20 साल की पुलिस की नौकरी छोड़ दी। मामले की सुनवाई में यह तय होगा कि उन्हें बर्खास्त किया जाएगा या नहीं। डेनियल के साथ सेक्स संबंध बनाने के दौरान होवार्थ का एक पार्टनर भी था, और दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उत्तेजक तस्वीरें पोस्ट की थीं।
मामले की सुनवाई के दौरान कहा गया कि ग्रीनवुड ने शराब के नशे में 20 साल की कैटलिन को वेस्ट यॉर्कशर पुलिस में भर्ती होने में मदद की और उसके साथ संबंध बनाकर उम्र के अंतर का फायदा उठाया। हालांकि डेनियल ग्रीनवुड ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। ब्रिटेन की पुलिस की ओर से मामले में पेश हुए जॉन बेग्स केसी ने कहा कि उम्र और पद में भारी असमानता के कारण यह स्पष्ट था कि कैटलिन कमजोर स्थिति में थी। डेनियल के पद का दुरुपयोग करने का पुलिस फोर्स में अफेयर और करप्शन के तौर पर देखा गया है।
ये भी पढ़ेंः क्या है ये पेजर? जिसके फटने से गई कई लोगों की जान; हैक करना भी आसान?
आपराधिक मामले में कैटलिन को राहत
‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक कैटलिन होवार्थ पर जेल में बंद ड्रग माफिया के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा था, लेकिन कोर्ट ने इस आपराधिक मामले को खत्म कर दिया है। जांच अभी भी जारी है। इसके होवार्थ ने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines