Who Is Canada Next PM Mark Carney: मार्क कार्नी ( Mark Carney) को कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुन लिया गया है। वो अब जस्टिन ट्रूडो की जगह लेकर देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। दरअसल जस्टिन ट्रूडो ने साल की शुरुआत में ही अपना पद छोड़ दिया था क्योंकि उन्हीं के नेताओं ने उनके खिलाफ आवाज उठाई थी। चलिए जान लेते हैं कि कनाडा के होने वाले प्रधानमंत्री मार्क कार्नी हैं कौन?
कौन हैं मार्क कार्नी?
59 साल के मार्क कार्नी का जन्म 16 मार्च 1965 को फोर्ट स्मिथ, नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज कनाडा में हुआ था। कार्नी ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। इस वजह से वो संयुक्त राज्य अमेरिका जाने से पहले एडमोंटन में पले-बढ़े। बाद में वे यूनाइटेड किंगडम चले गए, जहां उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की। उसके बाद 1995 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
यह भी पढ़ें:‘हम जो कर रहे हैं, वह बहुत बड़ा है’, ट्रंप ने अमेरिका में मंदी की संभावना से किया इनकार
2008 में चुने गए थे बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर
मार्क कार्नी को साल 2008 से 2013 तक बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर के रूप में नियुक्त किए गया। इसके बाद 2013 से 2020 तक बैंक ऑफ इंग्लैंड का संचालन किया। मार्क कार्नी एक फेमस कनाडाई आर्थिक एक्सपर्ट हैं, जिन्होंने केंद्रीय बैंकिंग और वैश्विक वित्तीय स्थिरता के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया। टाइम पत्रिका ने उन्हें 2010 में दुनिया के 25 सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक के लिए नामित किया। 2012 में, यूरोमनी पत्रिका ने उन्हें सेंट्रल बैंक गवर्नर ऑफ द ईयर नामित किया।
बनाया था रिकॉर्ड
कार्नी 2013 में बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर की भूमिका निभाने के लिए यूनाइटेड किंगडम चले गए। कार्नी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया और 300 साल के इतिहास में संस्था का नेतृत्व करने वाले पहले गैर-ब्रिटिश नागरिक बन गए। उन्होंने 2020 तक इस पद पर काम किया। फिलहाल कार्नी ने जलवायु कार्रवाई और वित्त पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट में ट्रांजिशन इन्वेस्टिंग के प्रमुख जैसी भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा का नेतृत्व करने के लिए इन पदों से इस्तीफा दे दिया।
मार्क कार्नी का परिवार
अब कनाडा के होने वाले नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मार्क कार्नी ने साल 1994 में डायना फॉक्स से शादी की थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, विकासशील देशों में विशेषज्ञता रखने वाली ब्रिटिश अर्थशास्त्री फॉक्स की मुलाकात कार्नी से तब हुई जब वे दोनों ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। डायना के पास यूके और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। पिछले कुछ वर्षों में, वह अफ्रीका, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में रह चुकी है और काम कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: ब्लड की कमी से होने वाली मौतों पर लगेगी रोक, Artificial Blood का सपना जल्द होगा साकार!
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
35 mins agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
1 hr agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
1 hr agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
9 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
12 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
13 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
13 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
21 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines