अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान या दुनिया के किसी भी अन्य देश के साथ अमेरिका के संबंध कभी भी भारत के साथ रिश्तों की कीमत पर नहीं होंगे. तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आए रुबियो ने यह बात उन चिंताओं के जवाब में कही, जो वॉशिंगटन और इस्लामाबाद की नजदीकियों को लेकर उठ रही थीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या आज 1970 के दशक जैसी स्थिति बन रही है-जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर का झुकाव पाकिस्तान की ओर था तो उन्होंने इस तुलना को सिरे से खारिज कर दिया.
यह भी पढ़ें : ‘भारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है अमेरिका’, मार्को रुबियो ने किया दावा
‘आज की दुनिया 1970 जैसी नहीं’
रुबियो ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत के लोगों को इस बात का पूरा भरोसा होना चाहिए कि अमेरिका किसी भी देश के साथ संबंध बनाने के लिए भारत के हितों से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा, “मैं 1970 के दशक का उदाहरण आज के संदर्भ में बिल्कुल नहीं दूंगा. उस समय शीत युद्ध का दौर था और समीकरण पूरी तरह अलग थे, जो आज अस्तित्व में नहीं हैं. आज की दुनिया उस दौर से बिल्कुल अलग है.”
ट्रेड डील फाइनल करने के बेहद करीब दोनों देश
अमेरिकी विदेश मंत्री मंगलवार को मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. बैठक के बाद रुबियो ने बताया कि दोनों देश एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं और अब सिर्फ कुछ ही बिंदुओं पर सहमति बनना बाकी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका यह भारत दौरा, ट्रेड डील को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता और दोनों देशों के बीच लगातार हो रही बातचीत ही इस मजबूत साझेदारी का सबसे बड़ा सबूत है.
यह भी पढ़ें : ‘इस्लामिक आतंकवाद’ पर मार्को रुबियो ने क्या दिया बयान? जिस पर भारत ने जताई आपत्ति
संबंधित खबरें
'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
4 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
6 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
7 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
9 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
22 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
23 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
1 day agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines