Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान में शुक्रवार को आतंकी हमला हो गया। अफगान सीमा के पास एक चेक पोस्ट पर हुए हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए। पाकिस्तान तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार लगभग एक घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। हमले में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के 10 जवान शहीद हो गए और सात घायल हो गए। हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ।
जानकारी के अनुसार 20-25 आतंकियों ने फ्रंटियर कांस्टेबुलरी पोस्ट को निशाना बनाया। बता दें कि पाकिस्तान तालिबान को तहरीक-ए-तालिबान के नाम से भी जाना जाता है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि अफगानिस्तान में जब से तालिबान सत्ता में आया है तब कि से पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं।
उस्ताद कुरैशी की हत्या का बदला लिया
टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह हमला वरिष्ठ नेता उस्ताद कुरैशी की हत्या का बदला था। अफगानिस्तान की सीमा पर लगे बाजार में खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तानी सेना द्वार चलाए गए अभियान में 9 लोगों में कुरैशी भी शामिल था। पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी अफगानिस्तान को बेस के तौर पर यूज कर रहा है। तालिबान सीमा के पास आतंकियों को पनाह देता है।
ये भी पढ़ेंः अरबपति ने फिल्मी स्टाइल में बचाई जान, किडनैपर्स को कूटकर भगाया
पहले भी हो चुका है हमला
तालिबान के पाकिस्तानी आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं। इससे पहले अगस्त में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों ने पुलिस टीम पर राॅकेट से हमला किया था। इस हमले में भी 11 पुलिसकर्मी मारे गए थे। आतंकियों ने कई पुलिसवालों को बंधक बना लिया था। आतंकियों ने पुलिस वैन पर धावा तब बोला जब उनकी पुलिस वैन कीचड़ से भरी सड़क में फंस गई थी।
ये भी पढ़ेंः Video: क्या ईरान से डर गया इजराइल? पलटवार में देरी की ये है वजह
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines