वेनेजुएला की राजधानी में धमाकों के बाद मची भगदड़, इमरजेंसी का ऐलान; US हवाई हमलों की आशंका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी बीवी समेत पकड़कर अमेरिकी सैनिक देश से बाहर ले गए.

Venezuela

पूरे शहर में एक के बाद एक सात धमाकों की आवाज सुनने को मिली है.

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं. कई जगहों पर धुएं के गुबार और आग उठती दिखी है. संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच आशंका जताई जा रही है कि ये अमेरिकी हवाई हमले हो सकते हैं. हालांकि, अमेरिका की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. धमाकों के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट काराकास के मुख्य सैन्य अड्डे ‘फोर्टुना’ के आसपास हुए हैं. इस इलाके में सिलसिलेवार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट हो गया.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में कम से कम सात धमाके हुए हैं और साथ ही दावा किया है कि कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों की आवाजें सुनाई दी है. बताया जा रहा है कि धमाकों की आवाज सुनने के बाद वहां रहने वाले लोग घरों से बाहर गलियों में आ गए. पूरे शहर में भगदड़ का माहौल हो गया है. कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. जिनमें दिख रहा है कि आसमान में कई प्लेन उड़ रहे हैं और कई जगह धुआं निकलते हुए दिख रहा है. कई जगहों से आग भी निकलती हुई दिख रही है.

विज्ञापन

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बयान में जारी करके कहा है कि काराकास में हमलों का मकसद वेनेजुएला के तेल और मिनरल पर कब्जा करना और देश की राजनीतिक आजादी को जबरदस्ती तोड़ना है. उन्होंने सभी नेशनल डिफेंस प्लान को लागू करने का भी आदेश दिया है. साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों से इस हमले के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है.

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार वेनेजुएला में ग्राउंड ऑपरेशन की बार-बार धमकी दी है. अमेरिका वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख्ता पलट करना चाहता है. अमेरिका ने उस पर कई बैन लगाए. इसके अलावा उस क्षेत्र में सेना की मौजूदगी बढ़ाई है. वहीं, कैरिबियन और पैसिफिक में ड्रग तस्करी के आरोपी दो दर्जन से ज्यादा जहाजों को निशाना बनाया है.

विज्ञापन

पिछले साल अक्टूबर में, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने CIA को वेनेजुएला के अंदर काम करने का अधिकार दिया है ताकि देश के गैर-कानूनी ड्रग व्यापार पर रोक लगाई जा सके और अवैध प्रवासियों के आने-जाने को रोका जा सके. वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो पर नार्को-टेररिज्म के आरोप हैं.

पिछले हफ्ते, CIA ने वेनेजुएला के ड्रग कार्टेल की डॉकिंग साइट पर ड्रोन हमला किया था. यूनाइटेड स्टेट्स ने वेनेजुएला के तट से बैन किए गए तेल टैंकरों को भी ज़ब्त कर लिया है. इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे जहाजों की नाकाबंदी का आदेश भी दिया है, जिससे देश पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है. शुक्रवार तक, ट्रंप सरकार ने कहा था कि US हमलों में 35 नावों को निशाना बनाया गया था, जिसमें मरने वालों की संख्या कम से कम 115 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ