man walking naked at dfw airport in texas arrested: संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास शहर के एयरपोर्ट से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस शख्स को डलास फोर्ट वर्थ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कस्टडी में लिया गया है। जिसका नग्न घूमते का वीडियो वायरल हो गया था। 10 सेकेंड के इस वीडियो में आरोपी लापरवाही से चलता दिख रहा है। शख्स को नग्न हालत में देख यहां मौजूद कई यात्रियों ने अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया।
<
जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को कस्टडी में ले लिया गया। डब्ल्यूएफएए की ओर से घटना की पुष्टि की गई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी की मेंटल हेल्थ ऑब्जर्वेशन की जाएगी। घटना बुधवार की बताई जा रही है। संयुक्त राज्य के दक्षिणी प्रांत में हुई यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एयरपोर्ट के ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
चलते मैच में जब बिना कपड़ों के मैदान में घुस गया था शख्स
ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। यहां दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे क्रिकेट मैच में एक स्ट्रीकर (सार्वजनिक स्थलों पर नंगा दौड़ने वाला) अचानक मैदान में घुस आया था। सिडनी में ये मैच चल रहा था। जिसको काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों की ओर से काबू किया गया था। आरोपी को कपड़ों में लपेटकर मैदान से ले जाया गया था। वहीं, कांस में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। जब फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक महिला ने अपना टॉप उतार दिया था। महिला यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध कर रही थी। जिसको मुश्किल से काबू किया गया था।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
8 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
8 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
8 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
16 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines