'झपकी' आने पर कंपनी ने नौकरी से निकाला, अब कोर्ट ने कंपनी पर लगाया 40 लाख जुर्माना

Man sues company he worked at for 20 years: कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि कंपनी को कर्मचारी को हटाने से पहले नोटिस देना चाहिए था और उसे नियमों के अनुसार कुछ माह की सैलरी देनी थी।

Man sues company fired sleeping desk, china, fired,

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

विज्ञापन

Man sues company he worked at for 20 years: थकान के चलते एक शख्स ऑफिस में अपने डेस्क पर सो गया। सीसीटीवी में ये पूरा मामला कैद हुआ और कंपनी ने उसे इस बात पर नौकरी से निकाल दिया। जिस कंपनी में शख्स ने 20 साल काम किया उसके प्रबंधन द्वारा उसके साथ ऐसा व्यवहार होने पर शख्स ने गुस्से में इस बारे में कोर्ट में याचिका दायर कर हर्जाने की मांग की।

मामले की सुनवाई के बाद अब कोर्ट ने कंपनी को अपने पूर्व कर्मचारी को 40 लाख रुपये हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के समय सोना गलत है। लेकिन इससे कंपनी को कोई हानि नहीं हुई। जिस शख्स ने अपने जीवन के 20 साल दिए उसे इस तरह एक झटके से हटाना गैर कानूनी है।

Advertisment

बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला था

कोर्ट ने कहा कि  कंपनी को कर्मचारी को हटाने से पहले नोटिस देना चाहिए था और उसे नियमों के अनुसार कुछ माह की सैलरी देनी थी। बता दें ये पूरा मामला चीन का है। पेश याचिका में शिकायतकर्ता का कहना था कि एक दिन देर रात तक काम करने के बाद उसे ऑफिस में झपकी आ गई और वह करीब एक घंटे के लिए सो गया। चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित का नाम झांग है। वह चीन के जियांग्सू प्रांत में एक रासायनिक कंपनी में नौकरी करता था।

एसआर ने की थी शिकायत 

जिस दिन वह ऑफिस में सोते हुए पकड़ा गया उस दिन वह देर रात तक गाड़ी चलाने के बाद अपने दफ्तर की मेज पर ही सो गया था। ये घटना दफ्तर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और कंपनी के एचआर ने इसकी शिकायत संबंधित कंपनी अधिकारियों से की थी। कंपनी ने झांग को नौकरी से निकालते हुए कहा था कि उसने कंपनी के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन काम के दौरान सोने की उसकी ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ये कंपनी नियमों का गंभीर उल्लंघन हैं।

विज्ञापन

कोर्ट ने की ये टिप्पणी 

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि नियोक्ताओं को नियमों के उल्लंघन के कारण अपने अनुबंधों को समाप्त करने का अधिकार है, लेकिन ऐसी समाप्ति में उल्लंघन के कारण फर्म को हुए महत्वपूर्ण नुकसान जैसी शर्तों का पालन करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ