America News: उत्तरी अमेरिका के ओशन स्प्रिंग स्थित मिसिसिपी में एक शख्स ने रेस्टोरेंट में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में सात लोगों को गोली लगी है। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि छह लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि घायलों की स्थिति के बारे में स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता है।
ओशन स्प्रिंग पुलिस ने जारी किया बयान
ओशन स्प्रिंग्स के पुलिस कैप्टन रयान लेमायर ने एक बयान में पुष्टि की कि गवर्नमेंट स्ट्रीट पर द स्क्रैच किचन में सात लोगों को गोली मारी गई है। पुलिस ने कहा है कि मिसिसिपी रेस्तरां में सिनेको डे मेयो पार्टी चल रहा थी। तभी एक व्यक्ति ने वहां पहुंच कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
मरने वाले युवक की हुई पहचान
ओशन स्प्रिंग्स पुलिस कैप्टन रयान लेमायर ने कहा कि गोली लगने से घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने मारे गए व्यक्ति की पहचान 19 वर्षीय चेस हार्मन के रूप में की। पुलिस ने कहा है कि अभी तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे इलाके में हमलावर की तलाश कर रही है।
रेस्टोरेंट में मौजूद थे 200 लोग
अमेरिका के पुलिस अधिकारी ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी को ओशन स्प्रिंग्स पुलिस विभाग के साथ साझा कर सकते हैं। उधर, स्क्रैच किचन के मालिक की ओर से बताया गया है कि जिस समय हमलावर ने रेस्टोरेंट में घुसकर हमला किया, उस वक्त परिसर में करीब 200 लोग मौजूद थे।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
6 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines