Man Sexually Assaulted Woman in Train: एक महिला के साथ ट्रेन में गंदी हरकत होने का मामला सामने आया है। महिला के साथ छेड़छाड़ हुई है। उसका यौन शोषण किया गया। एक व्यक्ति ने उसके पास बैठकर उसके साथ गंदी हरकत की। उसने विरोध किया तो वह उठकर चला गया। महिला के साथ हुई हरकत ट्रेन में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई। उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। एक्शन लेते हुए पुलिस ने ट्रेन में लगे कैमरे खंगाले तो आरोपी उसमें नजर आया, जिसकी तस्वीर जारी करके पुलिस ने आरोपी का सुराग देने की अपील लोगों से की है। पुलिस ने यह खुलासा भी किया कि मामला क्या है?
यह भी पढ़ें:पहले सेक्स CD कांड और अब छेड़छाड़; कौन हैं स्वामी गोविंदानंद सरस्वती, जिन पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने लोगों से मांगा आरोपी का सुराग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना लंदन से मैनचेस्टर जाने वाली एक दिन के सफर के दौरान घटी। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) ने एक व्यक्ति की फोटो जारी की है, जिसकी उन्हें तलाश है। महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना तब हुई, जब वह लंदन यूस्टन से मैनचेस्टर पिकाडिली जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति ट्रेन में चढ़ा और जब वह सो रही थी तो उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह ट्रेन से उतरकर चला गया। पुलिस की अपील है कि जो कोई भी उसे पहचानता है या उसके बारे में कोई जानकारी है तो उसे 61016 पर संदेश भेजकर या 0800 40 50 40 पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं। 0800 555 111 पर क्राइमस्टॉपर्स से संपर्क कर सकते हैं। सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें:लाइसेंस नहीं बनता तो मनु भाकर कैसे जीतती ओलंपिक मेडल? मां-बाप ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सुनाई कहानी
यौन अपराधों की सूचना पुलिस को कैसे दें?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस को बलात्कार, यौन उत्पीड़न या अन्य अपराधों की रिपोर्ट कैसे करें? इसके लिए लोग यौन उत्पीड़न रेफरल केंद्र (SARC), स्वतंत्र यौन हिंसा सलाहकार सेवा (ISVA) या किसी अन्य हेल्पलाइन पर बात कर सकते हैं। NGO से बात करके उसके जरिए पुलिस को शिकायत दे सकते हैं। सीधे पुलिस स्टेशन आ सकते हैं, लेकिन विशेष उल्लेखनीय है कि आपको अपना नाम, पता बताना होगा। इसके बिना पुलिस सहयोग नहीं कर पाएगी।
यह भी पढ़ें:भारतीय मां भी कमाल की हैं…पेरिस ओलंपिक में मेडल जीत मां को किया फोन, जवाब सुन हो जाएंगे लोटपोट
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
2 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
6 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
6 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
13 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
14 hrs agoLIVE: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, छत्रसाल स्टेडियम में हैं प्रियंका
14 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
15 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines