हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुसाइड या हादसा...प्लेन के इंजन में युवक फंसा, मौके पर दम तोड़ा; सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर हुआ एक्सीडेंट

Amsterdam Schiphol Airport Plane Engine Incident: जहाज टेकऑफ करने वाला था कि अचानक चीख पुकार मच गई। झटके लगने लगे तो फ्लाइट रोकी गई। सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि प्लेन के इंजन में एक व्यक्ति फंसा है और उसकी मौत हो चुकी है। हादसा देखकर लोगों की सांसें सूख गईं।

विज्ञापन
Amsterdam Schiphol Airport Netherlands KLM Airline Plane Accident

Man Killed due to Sucked into Aircraft Engine: यूरोप के सबसे व्यस्त रहने वाले एयरपोर्ट पर खौफनाक हादसा हुआ है। एक शख्स टेकऑफ के दौरान जहाज के इंजन में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में फ्लाइट रुकवाकर कैंसिल की गई। पैसेंजर्स को सेफ जोन में पहुंचाया गया।

पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से भिजवाने का इंतजाम भी किया गया। व्यक्ति की लाश को इंजन से निकालकर कब्जे में लिया गया और प्लेन को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति इंजन में कैसे फंसा? उसने सुसाइड किया या हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है। एयरलाइन ने भी अपने स्तर पर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें:Video: चुटकियों में राख 832 करोड़ का फाइटर जेट, दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू जहाज धू-धू कर जला

विज्ञापन

यूरोप के नीदरलैंड में हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट केअ अनुसार, हादसा नीदरलैंड में एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर हुआ, जो यूरोप के सबसे व्यस्त रहने वाले एयरपोर्ट में से एक है। बुधवार को KLM एयरलाइन की फ्लाइट KL1341 डेनमार्क के लिए टेकऑफ कर रही थी कि हादसा हो गया। एक व्यक्ति जहाज के इंजन वाले हिस्से में गिर गया और ब्लेड से कटने से उसकी मौत हो गई।

एयरलाइन और नीदरलैंड पुलिस हादसे की जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। हादसा हुआ या सुसाइड की गई, इस बारे में भी अभी तक कोई इनपुट नहीं मिला है, लेकिन सुसाइड के एंगल से भी जांच की जा रही है। डच सैन्य पुलिस मारचौसी के प्रवक्ता ने बताया कि हादसे की जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान ने ‘धोखा’ दिया, लाहौर समझौता तोड़ा; नवाज शरीफ ने कबूला ‘गुनाह’, स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही एक हादसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस प्लेन से हादसा हुआ है, वह KLM एयरलाइन का प्लेन एम्ब्रेयर ERJ-190 था। यह प्लेन डबल इंजन जेट है, जिसमें करीब 100 लोग सफर कर सकते हैं। जेट प्लेन को सिटीहॉपर भी कहते हैं और इसका इस्तेमाल यूरोप के अंदर कम दूरी के सफर के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

शिफोल एयरपोर्ट के मैनेजर ने कहा कि हमारी संवेदनाएं मृतक के परिजनों के साथ हैं। हम उन यात्रियों और सहकर्मियों से भी संवदेना रखते हैं, जिन्होंने यह हादसा देखा। शिफोल यूरोप के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है। यह तब सुर्खियों में आया, जब रैपर निकी मिनाज को यहां से अरेस्ट किया गया। पिछले साल टेक्सास के सैन एंटोनियो में डेल्टा पैसेंजर प्लेन के इंजन में फंसने से 27 वर्षीय एयरपोर्ट कर्मी की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें:जहाज में आग लगी, डरावना वीडियो वायरल; शिकागो एयरपोर्ट पर यूनाइटेड एयरलाइंस का प्लेन हादसे का शिकार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola