France Rape Case: फ्रांस में एक शख्स पर अपनी पत्नी को बेहोश कर 50 अजनबियों से रेप कराने के मामले में आज सुनवाई होगी। इस मामले पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। फ्रांस में रिटायर्ड कर्मचारी पर मुकदमा चलाया जाएगा। मामले के खुलासे से पूरा देश हिल गया था। फ्रांस की बिजली कंपनी के पूर्व कर्मचारी यानी महिला के पति के अलावा दक्षिणी शहर एविग्राॅन के 50 लोगों पर भी मुकदमा चलाया जा रहा है। वहीं मामले के बारे में बात करते हुए महिला के वकीलों ने बताया कि महिला को इतना बेहोश रखा गया कि उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में पता ही नहीं चला। उनके वकीलों में से एक एंटोनी कैमस ने कहा कि 70 साल की उम्र में यह मुकदमा लड़ना किसी परीक्षा से कम नहीं है।
महिला को 2020 में चला दरिंदगी का पता
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 70 साल की बुजुर्ग के वकीलों ने बताया कि उन्हें पहली बार उन आरोपियों का सामना करना होगा जिन्हें उसने 10 वर्षों से अधिक समय तक सहन किया। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को उसके साथ हुए दुर्व्यवहारों के बारे में जानकारी 2020 में हुई थी। वकील ने आगे कहा कि वह अपने पति और अन्य आरोपियों का सामना करने के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित हैं। जिनके साथ वह 50 सालों तक रहीं।
ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
बता दें कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक शाॅपिंग सेंटर में डोमिनिक नाम के आरोपी को सुरक्षा गार्ड ने तीन महिलाओं के स्कर्ट के नीचे वीडियो बनाते हुए पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने जब आरोपी के लैपटाॅप की जांच की तो उसकी पत्नी की हजारों तस्वीरें और वीडियो मिले, जिनमें वह बेहोश दिख रही थी। पुलिस ने इसके अलावा एक साइट चैट को भी बंद किया है जिस पर वह अजनबी युवकों को घर आने और अपनी पत्नी के साथ संभोग के लिए कहता था।
ये भी पढ़ेंः 60 लाख भक्तों के बाबा की अय्याशी का सीक्रेट लीक, अंदर का नजारा देख पुलिसवाले भी दंग
ये थे आरोपी
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बलात्कारियों की उम्र 21 से 68 साल के बीच थी। आरोपियों में एक फोर्कलिफ्ट ड्राइवर, एक फायर ब्रिगेड अधिकारी, एक कंपनी मालिक और एक पत्रकार शामिल थे। इनमें कुछ अविवाहित थे, कुछ विवाहित या तलाकशुदा थे और कुछ पारिवारिक पुरुष थे। कुछ लोगों ने एक बार तो कुछ लोगों ने 6 बार उनके साथ रेप किया।
ये भी पढ़ेंः 12 लोगों की मौत तय थी, बंद होते फोन से कैसे बचीं जान? तकनीक आ गई काम
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
4 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
5 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
7 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
9 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
10 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
12 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
15 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
15 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
15 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines