---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कब्र खोद डाली, हड्डियां चुराईं, ब्लैकमेल किया… कर्ज चुकाने के लिए शख्स ने परिवार को ही बनाया निशाना!

Man Digs Uncle's Grave : वियतनाम में कर्ज में डूबे एक शख्स ने कर्ज चुकाने के लिए कुछ ऐसा कर डाला जिसने सबको हैरान कर दिया। उसने अपने ही चाचा की कब्र खोद डाली, हड्डियां चुरा लीं और बदले में अपने ही परिवार से फिरौती मांग ली। फिर क्या हुआ... जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Bizarre News : इस दुनिया में कर्ज के बोझ से ज्यादा भारी कुछ नहीं होता। कर्ज में डूबा शख्स इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है वियतनाम से जहां कर्ज के बोझ तले दबे शख्स ने कर्ज चुकाने के लिए अपने ही परिवार को निशाना बना लिया। इस शख्स ने अपने अंकल की कब्र खोद डाली और हड्डियां चुरा लीं। इन हड्डियों का इस्तेमाल उसने अपने ही परिवार से फिरौती लेने के लिए कर डाला। इस रिपोर्ट में जानिए चौंकाने वाला पूरा मामला।

यह कारनामा किया उत्तरी वियतनाम के थान्ह होआ प्रांत में रहने वाले लू थान्ह नैम ने। उसने अपने ही चाचा की कब्र में 9 सितंबर को 20 सेंटीमीटर का गड्ढा किया था। इसके बाद उसने अपने चाचा की कुछ हड्डियों को निकाला और उसी इलाके में कूड़े के एक ढेर में छिपा दिया। इसके अगले ही दिन उसने अपने चाचा के बेटे की पत्नी को एक अनजान नंबर से धमकी वाला मैसेज किया था। इस मैसेज में उसने हड्डियों के बदले पैसों की मांग की और पुलिस से कॉन्टैक्ट न करने को लेकर वॉर्निंग भी दी थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मरना भी हो गया आसान! क्या है स्विट्जरलैंड का Suicide Capsule?

वियतनामी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नैम के चाचा लू थान्ह होई का निधन 4 साल पहले हुआ था। मैसेज मिलने के बाद होई के बेटे-बहू कब्र का हाल देखने गए जहां उन्हें गड्ढा दिखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। जांच शुरू हुई तो पता चला कि इसमें उसके ही परिवार के शख्स का हाथ है। जांच आगे बढ़ी तो सच सामने आया और नैम की पोल खुल गई। इसके बाद 12 सितंबर को पुलिस ने उसे कब्र को नुकसान पहुंचाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 10 की उम्र में कार, 11 की उम्र में बंदूक! ऐसा था किम जोंग का बचपन

कब्र से छेड़छाड़ बेहद गंभीर अपराध

पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने यह कदम अपना कर्ज चुकाने के लिए उठाया था। पुलिस ने हड्डियां बरामद कर ली हैं और नैम के कजिन के हवाले कर दी हैं। बता दें कि वियतनाम के कल्चर में में कब्र के साथ छेड़छाड़ करने को बेहद अपमानजनक माना जाता है। यहां के लोग मानते हैं कि ऐसा करने से मृतक की आत्मा डिस्टर्ब हो सकती है और लोगों के लिए संकट खड़ा कर सकती है। वियतनाम में इसे बहुत सीरियस लिया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ओसामा के बेटे ने क्यों रंग दीं वो पहाड़ियां जिनमें छिपता था बिन लादेन?

सात साल तक की हो सकती है सजा

रिपोर्ट्स के अनुसार नैम को जुआ खेलने की लत थी और इसी में हारते-हारते कर उस पर कर्ज का बोझ बहुत बढ़ गया था। इसे चुकाने के लिए ही उसने यह काम किया और फिरौती में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मांगी थी। बता दें कि वियतनाम में अगर कोई शख्स कब्र को नुकसान पहुंचाते हुए पाया जाता है तो उसे सात साल तक की जेल की सजा हो सकती है। वहीं, फिरौती मांगने के लिए 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। नैम को क्या सजा सुनाई जाएगी इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: प्लेन पर हमेशा बाईं ओर से ही क्यों चढ़ते हैं? पानी से जुड़ा है कनेक्शन

First published on: Sep 24, 2024 08:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola