Man’s Death Goes Unnoticed For 30 Hours: चीन के वेंझोउ (Wenzhou) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक इंटरनेट कैफे के कर्मचारियों को कई घंटों तक यही पता नहीं चल पाया कि उनके एक कस्टमर की कैफे में ही मौत हो गई है। स्टाफ समझता रहा कि कस्टमर सो रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार इस शख्स ने 1 जून को कैफे में लंबा गेमिंग सेशन शुरू किया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। कैफे के कर्मचारियों को लगा कि वह गहरी नींद में है इसलिए किसी ने उसे डिस्टर्ब नहीं किया।
3 जून को रात 10 बजे एक कर्मचारी को कुछ आशंका हुई तो उसने उसे जगाने की कोशिश की। लेकिन कस्टमर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और उसका शरीर भी ठंडा पड़ा था। इसके बाद कर्मचारी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने 2 जून को लंच नहीं किया था। सुबह के ब्रेकफास्ट के हिस्से उसकी डेस्क पर थे। माना जा रहा है कि उसकी मौत 2 जून की सुबह को ब्रेकफास्ट करने के बाद अचानक हो गई थी। शख्स के परिजनों ने पोस्टमार्टम करने की अनुमति नहीं दी इसलिए मौत के सही समय का पता नहीं चल सका।
कैफे मैनेजर ने क्या कहा?
शख्स के परिजनों के कैफे के कर्मचारियों पर सवाल उठाए हैं कि ऐसा कैसे हो गया कि इतने लंबे समय तक किसी को पता ही नहीं चला कि उनके एक कस्टमर की मौत हो गई है। इंटरनेट कैफे के मैनेजर के अनुसार वह शख्स स्वस्थ दिखता था और रेगुलर कस्टमर था। वह आम तौर पर एक बार में 6 घंटे के लिए गेम खेलने था। मैनेजर ने कहा कि गेमर्स सेशन के दौरान नियमित तौर पर नींद लेते हैं ताकि लंबे समय तक गेम खेल सकें। इस मामले में भी सबको यही लगा कि वह आराम कर रहा है इसलिए जगाने की कोशिश नहीं की। कई बार गेमर्स इससे नाराज हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में क्यों फ्रांस से भी ज्यादा महंगा हो गया दूध?
ये भी पढ़ें: प्लेन से कर रहे हैं सफर तो नहीं पहननी चाहिए T-Shirt!
ये भी पढ़ें: साइबर क्रिमिनल अब किराये पर ले रहे हैं बैंक अकाउंट
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
47 mins agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
9 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
14 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
14 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
21 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
23 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines