Man catches wife having affair with his brother: जब कोई शख्स किसी खास अपने से विश्वासघात, धोखे का शिकार होता है तो वह टूट जाता है। उसके मन में आजीवन उस व्यक्ति के लिए नफरत भर जाती है। कुछ ऐसा ही मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है। एक महिला बच्चे के बर्थडे पर ‘जोकर’ बने शख्स से रोमांस कर रही थी। वह इस बात से अंजान थी जो शख्स जोकर बना है, वह उसका पति है। उसने रोमांस करते वक्त अपने देवर का नाम ले लिया। अपने भाई का नाम सुनते ही पति के होश उड़ गए। पूरे घर में हंगामा शुरू हो गया। आखिरकार दोनों के बीच रिश्ता टूट गया।
मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, जेक ने ऑस्ट्रेलियाई मेजबान कैरी और टॉमी के रेडियो शो में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा किया है। उनकी बातों ने श्रेताओं और मेजबानों को सदमे में डाल दिया।
जोकर की ड्रेस से खुला राज
जेक ने बताया कि वह एक बच्चे के बर्थडे पर मनोरंजन के लिए जोकर बनने के लिए तैयार हुआ था। पहले जोकर उसके भाई को बनना था, लेकिन आखिरी पल में उसने बीमारी का बहाना बनाकर जोकर की ड्रेस पहनने से मना कर दिया। जेक के साथ उसकी पत्नी भी वहां मौजूद थी। उसे यह नहीं पता था कि उसके देवर ने जोकर बनने से इंकार कर दिया है। जब मेहमान खाने-पीने में व्यस्त थे, तभी पत्नी ने जोकर को अकेला पाकर उसे छूना और टटोलना शुरू कर दिया। वह सोच रही थी जोकर बना शख्स उसका देवर है।
जेक ने कहा कि वह मेरे पास आई और मुझे छूने लगी और मेरे भाई का नाम कहने लगी और जब मैंने चेहरे का मुखौटा हटाया तो उसका मुंह खुला रह गया।
पत्नी और देवर ने कबूला रिश्ता
जेक ने कहा कि उसकी पत्नी और भाई के बीच अवैध संबंधों का इस हरकत से खुलासा हो गया और पार्टी के दौरान सारी सच्चाई सामने आ गई। जब पत्नी को सच्चाई पता चली तो उसके सामने अपने अवैध रिश्ते को कबूल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। जेक के भाई ने भी स्वीकार किया कि उनके बीच संबंध है।
जेक ने बताया कि कैसे वह पूरे मामले को कबूल करने से पहले अपनी पत्नी को अपने पीछे छोड़ते हुए पार्टी से बाहर चला गया।
जेक के प्रति लोगों ने व्यक्त की सहानुभूति
जेक की कहानी को पढ़कर यूजर्स उसके प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हा, यह बहुत गलत है। दूसरे यूजर ने कहा कि हे भगवान, यह भयानक है। एक तीसरे ने कहा कि परिवार को जो तथ्य पता था वह संभवतः बदतर है। चौथे व्यक्ति ने कहा कि मैं उनमें से हर एक को त्याग दूंगा।
यह भी पढ़ें: असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा पर FIR, सोनिया गांधी के लिए कही थी ये बात
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपी 3 राज्यों की धरती, चीन में भी महसूस हुआ कंपन
34 mins agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
48 mins ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
1 hr agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
1 hr agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
9 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
12 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
13 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
13 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines