---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बस में लड़की का चेहरा चबा गया अधेड़, 50 टांके लगे, पुलिस बोली- ऐसा हमला नहीं देखा

World News in Hindi: बस में सफर के दौरान 19 साल की किशोरी एला और उसके साथियों के साथ बहस हो गई। जब किशोरी स्टाॅप से उतर रही थी, तो आरोपी ने हमला कर दिया। घटना के समय आरोपी नशे में था।

---विज्ञापन---

Man Bites Girl Face in Bus: ब्रिटेन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बस में सफर के दौरान एक 53 साल के अधेड़ ने लड़की के चेहरे पर काट लिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद जैसे ही लड़की बस से उतरने लगी तो अचानक उस आरोपी ने लड़की पर हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के चेहरे को करीब 5 मिनट तक काटा, इस हमले में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के बाद उसे हाॅस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी चोटें देखकर डाॅक्टर भी सहम गए। लड़की के चेहरे पर 50 टांके लगे।

मामले की जानकारी देने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमला बड़ा ही भयावह था। उन्होंने आज तक ऐसा हमला नहीं देखा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला पिछले साल का है। जब 53 साल के डेरेन टेलर की बस में सफर के दौरान 19 साल की किशोरी एला और उसके साथियों के साथ बहस हो गई। जब किशोरी स्टाॅप से उतर रही थी, तो डेरेन ने हमला कर दिया। आरोपी डेरेन ने कुत्ते की तरह लड़की के चेहरे पर काटना शुरू कर दिया। करीब 5 मिनट तक आरोपी लड़की के चेहरे और नाक पर काटता रहा।

---विज्ञापन---

नशे में था आरोपी

इस हमले में एला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने दोस्तों के बीच बचाव के कारण ही बाद में छूट पाई। हमले में एला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए 6 साल 9 महीने की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी नशे में था। वहीं घायल एला को इलाज के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। एला के चेहरे पर चोटें इतनी गंभीर थी कि 50 टांके लगाने पड़े।

ये भी पढ़ेंः ब्रेन डेड मरीज में अचानक आई जान तो डॉक्टर हैरान, मेडिकल इतिहास में मान रहे चमत्कार

---विज्ञापन---

घर से निकलने से भी डरती है पीड़िता

वहीं इस मामले की जांच करने वाली पुलिस अधिकारी ने कहा कि टेलर ने एला को जो नुकसान पहुंचाया, वो मेरे अब तक करियर की सबसे बुरी चोटों में से एक थीं। मामले में पीड़िता ने कहा कि वह जानवरों की तरह मुझे काट रहा था। हमले के बाद जब मैंने पहली बार अपना चेहरा देखा तो कई महीनों तक मैं स्वयं को आईने में नहीं देख पाई। अब वह घर से निकलने से भी डरती है।

ये भी पढ़ेंः हमास के हमले में इजराइली सीनियर कमांडर की मौत, सेना ने की पुष्टि

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2024 01:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola