World Record For Longest Hair On A Male Teenager : सुबह उठने के बाद आपको पूरी तरह से तैयार होने में कितना समय लगता है? इस सवाल का जवाब हर शख्स के लिए अलग-अलग होगा। लेकिन, जिस लड़के की हम बात कर रहे हैं उसे हर सुबह सिर्फ अपने बाल संवारने में डेढ़ घंटे लग जाते हैं। सबसे पहले वह 20 मिनट कर शैंपी और कंडीशनर का इस्तेमाल करता है। फिर एक घंटे तक बालों को सुखाता है और फिर 10 मिनट में बाल ब्रश करता है। 17 साल के इस लड़के को इस काम में इतना समय इसलिए लगता है क्योंकि उसके बालों कीलंबाई 5 फीट 3.3 इंच है।
इस लड़के का नाम रूबेन लुक्स ट्वाइस जूनियर है। अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य के रैपिड सिटी में रहने वाले रूबेन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सबसे लंबे बालों वाले पुरुष किशोर के रूप में उनका नाम इसमें लिखा गया है। उल्लेखनीय है कि रूबेन लुक्स ने 2 साल की उम्र से बाल नहीं कटवाए हैं। रूबेन के अनुसार पहले तो उनके माता-पिता ने उसके बाल इसलिए नहीं कटवाए क्योंकि उसे क्लिपर्स से डर लगता था। लेकिन समय के साथ रूबेन को उसके नेटिव अमेरिकन ट्राइब की परंपरा ने इंस्पायर किया और फिर उसने बाल बढ़ाने का फैसला किया।
‘लंबे बाल रखना हमारी संस्कृति का हिस्सा’
रूबेन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बात करते हुए कहा कि सांस्कृतिक रूप से लकोटा जनजाति के लोग लंबे बाल रखते हैं। यह हमारी आत्मा के एक हिस्से की तरह है। यह मेरी पहचान है। अपने परिवार और लकोटा नेशन का प्रतिनिधित्व कर मैं गर्व का अनुभव कर रहा हूं। बता दें कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए रूबेन के बालों की लंबाई एक सैलून में मापी गई। फोटो शो और माप लेने के लिए पहले रूबेन ने अपने बाल धोए और ब्रश किए थे। उसके बालों का तीन बार मेजरमेंट लिया गया। फिर इन तीनों का औसत निकाने जाने के बाद रूबेन को इस मामले में ने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर का तमगा मिल गया।
अब तक भारतीय शख्स के नाम था रिकॉर्ड
अभी तक सबसे लंबे बालों वाले पुरुष टीनेजर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सिदकदीप सिंह चहल के नाम पर था। भारत के रहने वाले चहल के बाल 4 फीट 9.5 इंच लंबे थे। उल्लेखनीय है कि रूबेन अभी 17 साल का है। 18 साल का होने पर वह एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकता है। दरअसल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे लंबे बालों वाले जीवित पुरुष का रिकॉर्ड किसी के नाम नहीं है। रूबेन ने कहा है कि फिलहाल उसकी बाल कटवाने की कोई योजना नहीं है। इसका मतलब है कि जल्द ही वह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला है। उसने कहा कि यह मेरे लिए काफी रोमांचक पल है।
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
1 hr agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
5 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
6 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
6 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
7 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
7 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
14 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
20 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines