17 साल के लड़के ने 15 साल तक नहीं कटवाए बाल, अब तोड़ दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Longest Hair On A Male Teenager: अभी तक सबसे लंबे बालों वाले पुरुष किशोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के रहने वाले सिदकदीप सिंह के नाम पर था। लेकिन अब 17 साल के एक लड़के ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Reuben Looks Twice Jr

Reuben Looks Twice Jr

World Record For Longest Hair On A Male Teenager : सुबह उठने के बाद आपको पूरी तरह से तैयार होने में कितना समय लगता है? इस सवाल का जवाब हर शख्स के लिए अलग-अलग होगा। लेकिन, जिस लड़के की हम बात कर रहे हैं उसे हर सुबह सिर्फ अपने बाल संवारने में डेढ़ घंटे लग जाते हैं। सबसे पहले वह 20 मिनट कर शैंपी और कंडीशनर का इस्तेमाल करता है। फिर एक घंटे तक बालों को सुखाता है और फिर 10 मिनट में बाल ब्रश करता है। 17 साल के इस लड़के को इस काम में इतना समय इसलिए लगता है क्योंकि उसके बालों कीलंबाई 5 फीट 3.3 इंच है।

विज्ञापन

इस लड़के का नाम रूबेन लुक्स ट्वाइस जूनियर है। अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य के रैपिड सिटी में रहने वाले रूबेन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सबसे लंबे बालों वाले पुरुष किशोर के रूप में उनका नाम इसमें लिखा गया है। उल्लेखनीय है कि रूबेन लुक्स ने 2 साल की उम्र से बाल नहीं कटवाए हैं। रूबेन के अनुसार पहले तो उनके माता-पिता ने उसके बाल इसलिए नहीं कटवाए क्योंकि उसे क्लिपर्स से डर लगता था। लेकिन समय के साथ रूबेन को उसके नेटिव अमेरिकन ट्राइब की परंपरा ने इंस्पायर किया और फिर उसने बाल बढ़ाने का फैसला किया।

विज्ञापन

‘लंबे बाल रखना हमारी संस्कृति का हिस्सा’

रूबेन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बात करते हुए कहा कि सांस्कृतिक रूप से लकोटा जनजाति के लोग लंबे बाल रखते हैं। यह हमारी आत्मा के एक हिस्से की तरह है। यह मेरी पहचान है। अपने परिवार और लकोटा नेशन का प्रतिनिधित्व कर मैं गर्व का अनुभव कर रहा हूं। बता दें कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए रूबेन के बालों की लंबाई एक सैलून में मापी गई। फोटो शो और माप लेने के लिए पहले रूबेन ने अपने बाल धोए और ब्रश किए थे। उसके बालों का तीन बार मेजरमेंट लिया गया। फिर इन तीनों का औसत निकाने जाने के बाद रूबेन को इस मामले में ने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर का तमगा मिल गया।

विज्ञापन

अब तक भारतीय शख्स के नाम था रिकॉर्ड

अभी तक सबसे लंबे बालों वाले पुरुष टीनेजर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सिदकदीप सिंह चहल के नाम पर था। भारत के रहने वाले चहल के बाल 4 फीट 9.5 इंच लंबे थे। उल्लेखनीय है कि रूबेन अभी 17 साल का है। 18 साल का होने पर वह एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकता है। दरअसल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे लंबे बालों वाले जीवित पुरुष का रिकॉर्ड किसी के नाम नहीं है। रूबेन ने कहा है कि फिलहाल उसकी बाल कटवाने की कोई योजना नहीं है। इसका मतलब है कि जल्द ही वह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला है। उसने कहा कि यह मेरे लिए काफी रोमांचक पल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ