Maldives President Mohamed Muizzu To Face Impeachment : मालदीव की मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) देश के चीन समर्थक और भारत विरोधी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग शुरू करने जा रही है। एमडीपी के पास संसद में बहुमत है और महाभियोग की फाइलिंग के लिए सिग्नेचर जुटाने का काम शुरू हो चुका है।
विपक्ष के इस कदम के पीछे का कारण चीन से जुड़ा हुआ है। दरअसल, मालदीव की सरकार ने माले में डॉक पर चीन के एक जासूसी जहाज को अनुमति दी थी। इसके लिए विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति मुइज्जू को उनके चीन समर्थक रुख के लिए निशाने पर लिया है। बीते रविवार को ही देश की संसद में सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हो गई थी जिसके बाद एमडीपी ने यह फैसला लिया है।
भारत विरोधी कैंपेन चला बने थे राष्ट्रपति
सख्त भारत विरोधी रुख के साथ सत्ता में आए राष्ट्रपति मुइज्जू को पिछले कुछ सप्ताह से विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। इसमें एक बड़ा कारण भारत के साथ डिप्लोमैटिक तनाव भी शामिल है। मुइज्जू ने भारत से अपने उन सैनिकों को वापस बुलाने के लिए भी कहा है जो मालदीव में मौजूद हैं। बमुश्किल 80 भारतीय सैनिकों को उन्होंने मालदीव की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
भविष्य के लिए गलत है मुइज्जू की नीति
अगर इतिहास को देखें तो भारत और मालदीव के संबंध अच्छे रहे हैं। दोनों एक दूसरे का सहयोग करते आए हैं। लेकिन भारत को लेकर नीति में अचानक आए इस बदलाव को विपक्ष स्वीकार नहीं कर रहा है। एमडीपी का दावा है कि मुइज्जू सरकार की ओर से किया गया ये परिवर्तन देश के भविष्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। मुइज्जू ने चुनाव भी इंडिया आउट नारे के साथ लड़ा था।
ये भी पढ़ें: चोरों ने चुरा लिए यूक्रेन के 332 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें: एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचा 2 साल का बच्चा
ये भी पढ़ें: नवाज शरीफ की 1 लाख की टोपी पर बवाल
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
12 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
13 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
16 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
19 hrs agoसंसद मार्ग थाने के बाहर दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष को किया डिटेन
19 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 day agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines