Maldives Government Suspend Ministers: मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। मालदीव की सरकार ने अपमानजनक टिप्पणी मामले में रविवार को तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को निलंबित कर दिया है। मालदीव सरकार को इस मामले में चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब उसके मंत्रियों की हेकड़ी निकलती नजर आ रही है।
व्यक्तिगत राय बताकर सरकार ने खुद को किया था अलग
इससे पहले मालदीव सरकार ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया था। सरकार के बयान में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को व्यक्तिगत राय बताया गया था। मालदीव सरकार ने इन निजी विचारों से खुद को अलग कर लिया था। हालांकि वैश्विक दबाव के कारण अब उसे अपने मंत्रियों पर कार्रवाई करनी पड़ी है।
वहीं इन कमेंट्स के जवाब में भारत की ओर से कहा गया था कि महिला मंत्री मरियम शिउना की टिप्पणी अनावश्यक और अस्वीकार्य है। जबकि मालदीव के पूर्व राष्ट्रपतियों ने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इनमें मोहम्मद नशीद और इब्राहिम सोलिह शामिल हैं।
पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने भारत-मालदीव को अच्छा दोस्त कहकर इन कमेंट्स की भरसक निंदा की थी। भारत में कई फिल्मी सितारों सहित अन्य सेलिब्रिटी भी मालदीव के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।
चीन के इशारे पर काम करने का आरोप
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों अपने देश के लिए फंड्स जुटाने के लिए बीजिंग गए हैं। सुन्नी सलाफी मुस्लिम नेता मुइज्जू भारत विरोधी अभियान के लिए चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने मालदीव से भारतीय सैनिकों को बाहर निकालने के नाम पर वोट मांगे थे। उन्हें नवंबर में चुनाव में इसका फायदा हुआ था। उन्होंने हाल ही भारत के साथ अपने जलक्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण कराने के समझौते को रद्द कर दिया था। कहा जा रहा है कि मुइज्जू चीन के इशारे पर काम कर रहे हैं।
आधा दर्जन वेबसाइट डाउन
इससे पहले शनिवार रात मालदीव प्रेसिडेंट समेत आधा दर्जन वेबसाइट डाउन हो गई थीं। सोशल मीडिया यूजर मालदीव की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम शिउना की जमकर क्लास लगा रहे हैं। मरियम ने पीएम मोदी को जोकर और इजराइल की कठपुतली कहा था। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान भारतीयों को इस दौरान लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा से चिढ़कर ये कमेंट्स किए गए थे।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी और मालदीव प्रेसिडेंट की वेबसाइट डाउन, लोग बोले- विदेश नीति की क्लास लें मुइज्जू
ये भी पढ़ें: मालदीव से ज्यादा खूबसूरत है लक्षद्वीप, मन मोह लेंगे समुद्री किनारे, बनेगा फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन!
यह भी पढ़ेंः वाह रे पाकिस्तान! PoK में 400 रुपये KG गेहूं, भुखमरी की नौबत, उलटे ड्रोन हमले कर रही सरकार
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
1 hr agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
5 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
5 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
17 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
22 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines