Indian Helicopter and Dornier in Maldives: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कहने पर 76 भारतीय सैनिकों की वापसी के बाद अब मालदीव की जबरदस्त बेइज्जती हुई है। भारतीय सैनिकों की वापसी के कुछ दिनों बाद वहां के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने कहा है कि देश की सेना के पास भारत से दान में मिले विमानों को चलाने लायक पायलट ही नहीं हैं।
घासन ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में माना कि भारत की तरफ से मिले दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान को उड़ाने की काबिलियत रखने वाले पायलट मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के पास नहीं हैं। इससे एक दिन पहले मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने बताया था कि देश में 76 भारतीय सैन्य कर्मियों की जगह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा भेजे गए नागरिक कर्मियों को लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- POK में हालात बेकाबू, झड़पों में एक पुलिस अफसर की मौत; 100 से अधिक लोग घायल
मालदीव की खुल गई पोल
घासन ने बताया कि इन विमानों को चलाने की क्षमता वाला कोई पायलट मालदीव की सेना में नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों के समय कुछ सैनिकों ने डोर्नियर और दो हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। इसके लिए पायलटों को विभिन्न चरणों को पार करना आवश्यक होता है, लेकिन हमारे सैनिक कुछ कारणों से इसे पूरा नहीं कर पाए । जिस कारण हमारे पायलटों के पास इसे उड़ाने का लाइसेंस नहीं मिल सका।
पकड़ा गया मुइज्जू की पार्टी का झूठ
वहीं जब मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी विपक्ष में थी तब वो दावा करते थे कि मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के पास इन विमानों को चलाने में सक्षम पायलट मौजूद हैं। हालांकि अब उनके रक्षा मंत्री के इस बयान से उनका झूठ खुद ही सामने आ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत द्वारा दान किए गए एक सैन्य हेलीकॉप्टर और डोर्नियर विमान का संचालन मुख्य रूप से चिकित्सा के लिए किया जाता है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका के बाद लंदन में तबाही मचा रहा Zombie Drug, यौन अपराधी धड़ल्ले से कर रहे इस्तेमाल
भारत ने कब दिया था विमान?
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और अब्दुल्ला यामीन की सरकार के दौरान भारत से हेलीकॉप्टर और पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की सरकार के दौरान डोर्नियर विमान मालदीव को दान में मिले थे। भारतीय सैनिकों के मालदीव आने का मुख्य कारण भी यहां की सेना को प्रशिक्षण देना था।
दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण
मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली मालदीव सरकार ने औपचारिक रूप से भारत से अपनी सेना वापस बुलाने का अनुरोध किया था। मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटाना मुइज्जू की पार्टी का मुख्य चुनाव अभियान भी था। मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
8 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
15 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
16 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
17 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines