दुनिया में कई अजीब और अनोखे रिकॉर्ड बनते रहते हैं. हाल ही में मलेशिया के एक व्यक्ति ने ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका दिया है. इस व्यक्ति के मुंह में सामान्य लोगों से कहीं ज्यादा दांत पाए गए हैं. इसी वजह से उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. मलेशिया के क्लांग शहर के रहने वाले प्रथाब मुनियांडी के मुंह में कुल 42 दांत हैं, जो किसी भी पुरुष के मुंह में पाए जाने वाले सबसे ज्यादा दांत हैं. इस उपलब्धि को ऑफिशियल तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.
आम लोगों के मुकाबले 10 ज्यादा दांत
आमतौर पर एक एडल्ट के मुंह में 32 दांत होते हैं. लेकिन प्रथाब मुनियांडी के मुंह में 42 दांत पाए गए, यानी सामान्य से 10 ज्यादा. यही वजह है कि उनका मामला दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया. डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि उनके मुंह में 42 दांत पूरी तरह निकल चुके हैं और इसके अलावा दो दांत ऐसे भी हैं जो अभी पूरी तरह बाहर नहीं आए हैं. इस तरह उनके मुंह में सामान्य से कहीं ज्यादा दांत मौजूद हैं. प्रथाब मुनियांडी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही महसूस होता था कि उनके दांत सामान्य लोगों से अलग हैं. समय के साथ जब उनके सभी दांत पूरी तरह निकल आए तो डॉक्टरों ने पाया कि उनकी संख्या सामान्य से कहीं ज्यादा है.हालांकि ज्यादा दांत होने के बावजूद उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में कोई बड़ी परेशानी नहीं होती. वो सामान्य रूप से खाना खा सकते हैं और अपनी दिनचर्या भी आसानी से निभाते हैं.
डॉक्टरों ने की पूरी जांच
इस अनोखे रिकॉर्ड को मान्यता देने से पहले डेंटिस्टो ने उनकी पूरी जांच की. दो एक्सपर्ट डेंटिस्ट ने पुष्टि की कि उनके मुंह में वास्तव में 42 दांत मौजूद हैं. इसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी. डॉक्टर्स के मुताबिक ये स्थिति बहुत दुर्लभ होती है. कुछ लोगों में अतिरिक्त दांत विकसित हो जाते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में ‘सुपरन्यूमेरी टीथ’ कहा जाता है. हालांकि हर मामले में इतनी बड़ी संख्या में अतिरिक्त दांत होना बेहद कम देखने को मिलता है.
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
4 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
14 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
19 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines