हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ईरान पर अमेरिका की बड़ी एयर स्ट्राइक, इस्फान शहर में हथियार डिपो पर गिराए 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बम

अमेरिका ने ईरान के इस्फान शहर पर करीब 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बम गिराए हैं। इससे ईरान में तबाही का मंजर छा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी पुष्टि की। ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट जंग का आज 32वां दिन है। हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। सीजफायर के प्रयासों के बीच फिर हमले तेज हो गए हैं। अमेरिका ने ईरान पर बड़ी एयर स्ट्राइक की है। अमेरिका ने इस्फान शहर पर करीब 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बम गिराए हैं। इससे ईरान में तबाही का मंजर छा गया।

The Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, एयर स्ट्राइक में न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाया गया। बंकर-बस्टर बमों से जमीन के अंदर बने ठिकानों को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी पुष्टि की। ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें रात के समय हुए कई बड़े धमाके होते दिखाई दिए। वीडियो में तेज आग और आसमान में उठती लपटें साफ नजर आ रही हैं। इससे भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि ट्रंप ने वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

यह भी पढ़ें: 21 युद्धपोत, 3500 कमांडो, 50000 सैनिक… फिर भी ईरान का 440 किलो यूरेनियम जब्त नहीं कर

विज्ञापन

बता दें कि जिस इस्फहान शहर को निशाना बनाया गया है, उसमें गोला-बारूद डिपो भी है। इस्फहान करीब 23 लाख आबादी रहती है। यहां बद्र एयरबेस भी स्थित है। यह सैन्य रूप से काफी अहम माना जाता है।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि धमाकों की वजह से आग के बड़े गोले और तेज झटके पूरे इलाके में फैल गए। इससे नुकसान का खतरा और बढ़ गया। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि हमले में बड़ी संख्या में पेनिट्रेटर म्यूनिशन यानी ऐसे बम इस्तेमाल किए गए जो जमीन के अंदर तक जाकर विस्फोट करते हैं और मजबूत ठिकानों को भी नष्ट कर देते हैं।

विज्ञापन

ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में कई वांछित लक्ष्यों को नष्ट कर दिया है। कहा कि ईरान के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। हमारी महान सेना, जो दुनिया की सबसे बेहतरीन और घातक सेना है, ने कई बहुप्रतीक्षित लक्ष्यों को नष्ट कर दिया है। ईश्वर आप सभी का भला करे! राष्ट्रपति डीजेटी।

ज्वाइंट बेस एंड्रयूज जाते समय एयर फोर्स वन में प्रेस से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान की पूरी नौसेना और वायु सेना को नष्ट कर दिया गया है, और उनकी अधिकांश मिसाइलें नष्ट हो गई हैं। ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन का भी संकेत दिया, उन्होंने कहा कि वर्तमान नेतृत्व “बहुत ही समझदार” है और “नए लोगों का समूह” है।

विज्ञापन

इसी बीच, ईरान की संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबफ ने अमेरिका पर “गुप्त रूप से जमीनी आक्रमण की साजिश रचने” का आरोप लगाया और आश्वासन दिया कि तेहरान इसके लिए तैयार है। उन्होंने खाड़ी देशों को भी चेतावनी दी, जो अमेरिका को अपनी धरती से हमला करने की अनुमति दे रहे हैं, और क्षेत्रीय सहयोगियों को “दंडित” करने की कसम खाई।

यह भी पढ़ें: ‘ईरानियों की बेइज्जती का हश्र ये होगा’, समझौता करने के लिए ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान का

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola