UK Train Accident: ब्रिटेन की राजधानी लंदन से करीब 60 मील उत्तर में स्थित बेडफोर्डशायर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बेडफोर्ड के दक्षिणी हिस्से में दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हुई है. इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने आपातकाल घोषित कर दिया और राहत-बचाव दल को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया.
कहां हुआ ये हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स, यह हादसा बेडफोर्ड के दक्षिण में रेलवे लाइन पर हुआ. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पटरी पर खड़ी एक ट्रेन के पिछले हिस्से से दूसरी ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह टकराया हुआ है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि टक्कर के बाद दोनों ट्रेनें पटरी से नीचे नहीं उतरीं. इस घटना के बाद ट्रेन के अंदर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी
दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने घटनास्थल पर कई एम्बुलेंस, डॉक्टरों की टीम और एक एयर एम्बुलेंस (हेलीकॉप्टर) को तैनात किया है. ट्रेन के अंदर फंसे यात्रियों के बाहर निकालने का काम जारी है. आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे दुर्घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाएं, ताकि बिना किसी बाधा के राहत और बचाव कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके.
रेल यातायात बाधित
इस भीषण टक्कर के कारण क्षेत्र के पूरे रेल नेटवर्क पर गंभीर असर पड़ा है. थैम्सलिंक रेलवे ने भी सुरक्षा और जांच का हवाला देते हुए ल्यूटन और बेडफोर्ड के बीच के पूरे रूट को ब्लॉक कर दिया है. ब्रिटेन की परिवहन मंत्री हेदी अलेक्जेंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वह इस पूरे घटनाक्रम और राहत कार्य पर करीब से नजर रख रही है. हादसे में घायल हुए लोगों की सटीक संख्या और ट्रेनों के टक्कर का कारण स्पष्ट नहीं है.
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
41 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
5 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
6 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines