Tejas crashes at Dubai Air Show: दुबई में एयर शो के दौरान एक बड़ा विमान हादसा होने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, दुबई में एयर शो में फ्लाइट डिस्प्ले के दौरान भारतीय HAL का तेजस विमान क्रैश हो गया. यह हादसा दोपहर में 2:10 पर हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान विमान में सवार पायलट की मौत हो गई.
तेजस के 24 साल के इतिहास में यह दूसरा मामला है, जब भारतीय लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. तेजस विमान ने पहली बार 2001 में उड़ान भरी थी और उसके बाद से 23 सालों तक दुर्घटना का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया. पहली बार तेजस विमान 2024 में राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.
भारतीय वायुसेना ने पायलट को दी श्रद्धांजलि
IAF ने पोस्ट में लिखा, ‘आज दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान IAF तेजस एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट में पायलट की मृत्यु हो गई. IAF को इस घटना का गहरा दुख है और वह इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है.’
दुबई में हुए तेजस हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख
राहुल गांधी ने X पर लिखा, ‘दुबई एयर शो में तेजस क्रैश में हमारे बहादुर IAF पायलट के जाने से बहुत दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. देश उनके साथ खड़ा है, उनकी हिम्मत और सेवा का सम्मान करता है.’
दुबई मीडिया ऑफिस ने भी दी प्रतिक्रिया
दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर बताया कि शुक्रवार को दुबई एयर शो में उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारत का तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई, जिसे उन्होंने “दुखद” करार दिया.
जैसलमेर में हुआ था पहला हादसा
भारतीय वायुसेना का एलसीए तेजस मार्क-1 एक ऑपरेशनल ट्रेनिंग के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. यह घटना 12 मार्च 2024 की है, जब पहली बार कोई तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. हालांकि इस दुर्घटना के दौरान पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहे थे.
दुबई एयर शो में हुआ दूसरा हादसा
वहीं, तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दूसरी घटना आज हुई है, जब दुबई एयर शो में तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. तेजस की यह प्रदर्शन उड़ान थी. दुर्घटना के सामने आए एक वीडियो में दिख रहा है कि लड़ाकू विमान जमीन से टकराता है और तेज धमाके के साथ वहां आग लग जाती है. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है.
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
53 mins agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
11 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
11 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
19 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines