हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूक्रेन में बड़ा हादसा, बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, गृह मंत्री समेत 16 लोगों की मौत

विज्ञापन

कीव: यूक्रेन में बड़ा हादसा हुआ है। रूस की सेना के हमलों के बीच राजधानी कीव के पास ब्रोवेरी शहर में आज बुधवार को एक बड़ा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें गृह मंत्री समेत 16 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन की सुरक्षा विशेषज्ञ मारिया अवदीवा ने ट्वीट कर बताया कि ब्रोवेरी मंत्री और यूक्रेन के आंतरिक मामलों के उप मंत्री की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। हेलीकाप्टर बच्चों के स्कूल के पास गिरा। इसमें 2 बच्चे समेत 16 की मौत हो गई है।

और पढ़िए –Jairam Ramesh बोले- भारतीय राजनीति को न्यूजीलैंड की PM जैसिंडा अर्डर्न जैसे नेताओं की जरूरत है

विज्ञापन

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण क्या था। रूस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई और यूक्रेनी अधिकारियों ने उस समय क्षेत्र में किसी भी रूसी हमले का कोई संदर्भ नहीं दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त इलाके में भारी बर्फबारी हो रही थी। हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola