नई दिल्ली: एनसीपी नेता अजित पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर चुप्पी तोड़ दी। शनिवार शाम उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- मैं उनकी नियुक्ति से खुश हूं। सुले और पटेल की नियुक्ति के बाद से ही अजित पवार नाराज बताए जा रहे थे। वह दिन में पत्रकारों से बात किए बिना ही मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय से निकल गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे।

शरद पवार ने सुबह किया था ऐलान 

दरअसल, एनसीपी के 25वें स्थापना दिवस पर शनिवार को पार्टी प्रमुख शरद पवार ने दिन में बड़ा ऐलान करते हुए बेटी सुप्रिया सुले और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया था। पवार ने कहा कि पार्टी के दो कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त करने का उनका फैसला ये फैसला इसलिए लिया गया ताकि राकांपा की नेतृत्व टीम के पास देशभर में पार्टी के मामलों को देखने के लिए पर्याप्त हाथ हों। देश में स्थिति ऐसी है कि सभी राज्यों की जिम्मेदारी केवल एक व्यक्ति को देना गलत होगा।

वरिष्ठ लोगों से विमर्श के बाद लिया फैसला 

शरद पवार ने कहा कि जयंत पाटिल महाराष्ट्र में एनसीपी के अध्यक्ष हैं। अजित विपक्ष के नेता हैं और उनके पास यह जिम्मेदारी है। किसी को खुश-नाखुश कहना गलत है। जिन लोगों के नाम का ऐलान किया गया है, उनके नाम पिछले महीने के दौरान वरिष्ठ लोगों की ओर से सुझाए गए थे। पवार ने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र की कमान संभाल रहे हैं जबकि सुप्रिया सुले का यह तीसरा कार्यकाल है। वह लोकसभा में अनुभव के तौर पर संसदीय जिम्मेदारी निभा सकेंगी।

पवार ने आगे कहा- पिछले 2 महीने से हम चर्चा कर रहे थे कि देश के हिसाब से दो कार्यकारी अध्यक्ष हों और उन्हें 3-4 राज्यों की जिम्मेदारी दी जाए। इससे पार्टी/संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ