LuLu group Yusuff Ali Viral Video: लुलू ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल इस वीडियो में जिस तरह से युसूफ अली ने सादगी और विनम्रता दिखाई है। उसे देखकर यूजर्स उनके मुरीद हो गए हैं। यूएई में रहने वाली रासा चंद्रशेखरन पुथुरुथी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिजनेस टायकून युसूफ अली के साथ सेल्फी ली है। वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि किस तरह वह युसूफ अली से अचानक से मिलती हैं, जोकि एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अपने दो सिक्योरिटी गॉर्ड्स के साथ चल रहे होते हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: नदी के पानी में फंसी कार, मुसीबत में भी चिलिंग मूड में दिखा दंपति
वीडियो में रासा चंद्रशेखरन पुथुरुथी को भारतीय अरबपति की पहचान करते हुए सेल्फी लेने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। युसूफ अली भी रासा के उत्साह को समझ जाते हैं और बहुत ही विनम्रता के साथ खड़े हो जाते हैं और सेल्फी के लिए पोज देते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 22,840 से ज्यादा लाइक मिले हैं। कई सारे यूजर्स ने कमेंट करके युसूफ अली की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, क्या शख्सियत हैं! एक अन्य यूजर ने लिखा कि मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा शख्स!
कौन हैं युसूफ अली
युसूफ अली का जन्म केरल के त्रिशूर जिले के लिए नट्टिका गांव में 15 नवंबर 1955 को हुआ था। युसूफ अली की हमेशा से चाहत थी कि वे रोजगार देने वाले बनें, बजाय कि खुद दूसरों के लिए काम करने के। युसूफ अली ने अपनी शुरुआती शिक्षा करणचीरा स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल से पूरी की। बाद में उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा हासिल किया। 1973 में युसूफ अली अपने अंकल के बिजनेस में मदद करने के लिए अबूधाबी चले गए।
ये भी पढ़ेंः मां को ‘मौत’ से बचा लाई बहादुर बच्ची, खतरनाक हादसे में ऑटो तले दब गई थी महिला
1990 में युसुफ अली के करियर में सबसे बड़ा बदलाव आया। इसी साल युसूफ अली ने अपना पहला लुलू हाइपरमार्केट लॉन्च किया। ये वो दौर था, जब यूएई में रिटेल बिजनेस नई करवट ले रहा था। बाद में युसूफ अली ने लुलू ग्रुप का विस्तार किया। आज की तारीख में लुलू ग्रुप का सालाना का टर्नओवर 800 करोड़ से ज्यादा का है। लुलू ग्रुप को खासतौर पर हाइपर मार्केट और बड़े ग्रॉसरी स्टोर के लिए जाना जाता है। हालांकि युसूफ अली का नेटवर्थ 65,150 करोड़ से ज्यादा का है।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
50 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
2 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
3 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
4 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
11 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
14 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines