IGI Airport News: उड़ती फ्लाइट में पति-पत्नी का झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह फ्लाइट बैंकॉक जा रही थी, लेकिन उनके झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। लुफ्थांसा के इस विमान ने स्विटजरलैंड के म्यूनिख शहर से उड़ान भरी थी। विमान में पति पत्नी अचानक झगड़ा करने लगे। लड़ाई करने वाला शख्स जर्मनी का था जबकि उसकी पत्नी थाईलैंड की थी। उनकी लड़ाई की वजह से फ्लाइट को बुधवार सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक म्यूनिख से बैंकॉक जा रही लुफ्थांसा फ्लाइट (LH772) में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस वजह से केबिन क्रू ने विमान को डायवर्ट करने जैसा फैसला लिया। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पहले पति और पत्नी में बहस हुई और इसके बाद वे झगड़ने लगे। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि महिला का पति नशे में था।
ये भी पढ़ें-जापान के पास समुद्र में क्रैश हुआ अमेरिकी सैन्य विमान, 8 लोग थे सवार
पाकिस्तान ने नहीं दी लैंडिंग की अनुमति
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पति-पत्नी में लड़ाई कौन सी बात पर हुई। उनकी लड़ाई की वजह से फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। विमान ने पहले पाकिस्तान से उसके किसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन किसी वजह से यह अनुमति नहीं मिली। पाकिस्तान ने फ्लाइट क्रू के लैंडिंग की परमिशन देनें से मना कर दिया। इसके बाद इसे दिल्ली के हवाई अड्डे पर उतारा गया। लड़ाई करने वाले पुरुष यात्री को उतारकर सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। वहीं लुफ्थांसा एयर ने इस मामले पर अभी कोई बयान नहीं दिया है। उसके बयान का इंतजार है।
ये भी पढ़ें-Explainer: क्या होती है ई-सिम और इसे कैसे करते हैं इस्तेमाल? जानिए इसके सभी फायदे
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
9 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
10 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
12 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
13 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
16 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines