होर्मुज स्ट्रेट के पास LPG टैंकर पर ड्रोन हमला, 9 भारतीय समेत सभी क्रू सुरक्षित, खोर फक्कन में डाला लंगर

हमले के बाद टैंकर को सुरक्षित रूप से संयुक्त अरब अमीरात के खोर फक्कन पोर्ट बंदरगाह के पास ले जाया गया है, जहां उसने लंगर डाल दिया है.

LPG Tanker Drone Attack, Strait of Hormuz, MT Al Maryah Drone attack, Khor Fakkan, Indian Crew Hormuz, Tanker Attack in Hormuz

ड्रोन के टकराने के बाद जहाज का मुख्य इंजन और पावर सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है.

फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट के नजदीक मर्चेंट जहाजों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को लाइबेरिया के ध्वज वाले एक एलपीजी टैंकर ‘एमटी अल मारिया’ पर होर्मुज स्ट्रेट के पास ड्रोन से हमला किया गया. हमले में जहाज को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा. जहाज पर 9 भारतीय नागरिकों समेत 19 क्रू मेंबर थे, वे भी सभी सेफ हैं.

विज्ञापन

खोर फक्कन में लंगर डाला

रिपोर्ट के अनुसार, ड्रोन के टकराने के बाद जहाज का मुख्य इंजन और पावर सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है. हमले के बाद टैंकर को सुरक्षित रूप से संयुक्त अरब अमीरात के खोर फक्कन पोर्ट बंदरगाह के पास ले जाया गया है, जहां उसने लंगर डाल दिया है.

विज्ञापन

अब तक 10 नाविकों की मौत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हमलों के बीच भारतीय नाविकों को भारी जोखिम का सामना करना पड़ा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी 4 घटनाएं सामने आई हैं. वहीं, भारतीय क्रू वाले विदेशी ध्वज के जहाजों से जुड़ी 58 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं. इन हमलों में अब तक 10 नाविकों की मौत हो चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ