दुनियाभर के सामने हाथ फैलाने वाले पाकिस्तान का हाल बेहाल है. महंगाई और आर्थिक तंगी ने पाकिस्तान को दूसरों का मुंह ताकने के लिए मजबूर कर दिया है. इसी बीच उसके ऊपर एक और महासंकट हो रहा है, वो है रसोई गैस यानी LPG की किल्लत. पाकिस्तान में गैस की कीमतों में आग लगी है और इसकी बड़ी वजह से ईरान. पाकिस्तान में गैस सिलेंडर 7000 रुपये में बिक रहा है. दरअसल, 17 अक्टूबर से ईरान ने पाकिस्तान को गैस की सप्लाई देना पूरी तरह बंद कर दिया है. बॉर्डर बंद होने की वजह से पाकिस्तान की हालत और भी खराब है.
पाकिस्तान में सिलेंडर के दाम
ईरान से गैस सप्लाई ना मिलने की वजह से पाकिस्तान में 12 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं. कुछ दिन पहले तक 4500 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 7000-8200 रुपये तक का बिक रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पाकिस्तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) ने 11.8 किलो के सिलेंडर का सरकारी रेट 3296 तय किया है. लेकिन उसके बावजूद भी सिलेंडर को दोगुने से भी ज्यादा महंगा बेचा जा रहा है. बलूचिस्तान में सिलेंडर की कीमत 7000 रुपये, लाहौर में 7500 रुपये और स्कर्दू में 8200 रुपये है.
ईरान ने क्यों रोकी सप्लाई?
दरअसल, पाकिस्तान 70 प्रतिशत LPG विदेशों से आयात करता है और इसका बड़ा हिस्सा यानि 50 प्रतिशत ईरान से लेता है. 17 अक्टूबर से ईरान और पाकिस्तान के बीच दो अहम चौकियां बंद है. पाकिस्तान का कहना है कि ईरान ने ऐसा सुरक्षा और स्मगलिंग रोकने के लिए किया है. वहीं ईरान का कहना है कि ये फैसला तकनीकी वजहों से लिया गया है. पाकिस्तान इराक और ओमान से भी ईंधन लेता है, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी संकट की वजह से वहां से भी कुछ नहीं मिल पा रहा है. ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर बंद होने से व्यापार भी ठप पड़ गया है. बॉर्डर के दोनों तरफ LPG टैंकर्स और कई ट्रक फंसे हुए हैं.
संबंधित खबरें
हवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
4 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
5 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
7 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
7 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
8 hrs agoLIVE: 29 अक्टूबर को जंतर-मंतर मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
11 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
11 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
11 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
11 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines