इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सितंबर में वह भारत में जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) में शिरकत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके चर्चा में आई थीं। अब हालिया चर्चा की वजह उनकी निजी जिंदगी है। शुक्रवार को जॉर्जिया मेलोनी नामक इस खूबसूरत महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड से ब्रेकअप करने का ऐलान किया है, जिनके साथ वह पिछले 10 साल से सहवासी (Live In Partner) के तौर पर रह रही थीं। जहां तक इस रिश्ते में दरार की वजह की बात है, जॉर्जिया के पेशे से पत्रकार पार्टनर एंड्रिया गिआम्ब्रुनो गुरुवार को प्रसारित एक रिकॉर्डिंग में महिला सहकर्मियों से ग्रुप सेक्स में शामिल होने की बात के आरोपी हैं। इतना ही नहीं, एक बार पहले भी गैंगरेप के मामले में पीड़िता को ही दोषी ठहराने को लेकर आलोचना का सामना कर चुके हैं।
टीवी शो में हुई थी दोनों की मुलाकात
बता देना जरूरी है कि इटालियन PM जॉर्जिया मेलोनी ने आज तक शादी नहीं की है। उनके पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रूनो एमएफई मीडिया ग्रुप के जियाम्ब्रुनो मीडिया सेट के एक न्यूज प्रोग्राम प्रेजेंटर हैं, जो पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के उत्तराधिकारियों का है। बरसों पहले मेलोनी की मुलाकात जियाम्ब्रुनो से तब हुई थी, जब वह एक टीवी शो के लिए बतौर लेखक काम कर रहे थे और उस शो में मेलोनी भी नजर आई थीं। इसके बाद से 7 साल की बेटी की मां जॉर्जिया मेलोनी और एंड्रिया जियाम्ब्रूनो साथ रह रहे थे। अब शुक्रवार को जॉर्जिया मेलोनी ने अपने लंबे समय के प्रेमी टेलीविजन पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से अलग होने की घोषणा की है, जो हाल ही में ऑन एयर सेक्सिस्ट टिप्पणियां करने के कारण विवादों में आए थे।
यह भी पढ़ें: 41 राजनयिकों के भारत छोड़ने पर भड़कीं कनाडा की विदेश मंत्री, बोलीं- सुरक्षा देनी चाहिए थी, न कि इस तरह अल्टीमेटम
इस हफ्ते की शुरुआत में एक मीडिया सेट शो में चले एक प्रोग्राम के कुछ ऑफ-एयर क्लिप में एक महिला सहकर्मी की तरफ बढ़ते हुए एंड्रिया जियाम्ब्रुनो अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। इसके बाद गुरुवार को गुरुवार को एक रिकॉर्डिंग में एक अफेयर को लेकर खुलकर बात करते दिखाई दिए जियाम्ब्रुनो ने अपने लिए काम करने की शर्त रखते हुए महिला सहकर्मियों को ग्रुप सेक्स में शामिल होने की बात कह डाली। इसके अलावा टीवी जर्नलिस्ट एंड्रिया जियाम्ब्रूनो को अगस्त में भी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जब गैंगरेप की एक पीड़िता को ही उन्होंने दोषी ठहरा दिया था।
यह भी पढ़ें: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दो मासूमों समेत खुद को लगाई आग, तीनों की मौत
पत्रकार ने कहा था, ‘अगर आप नाचने जा रही हैं तो आपको नशे में होने का पूरा अधिकार है। वहां किसी भी तरह की गलतफहमी और समस्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर आप नशा करने और अपनी शालीनता को छोड़ने से बच जाएंगी तो आप इस तरह की घटनाओं से बच सकती हैं’। इस बयान के बाद समाज के लगभग हर वर्ग ने एंड्रिया की निंदा की। हालांकि इसके बाद जियाम्ब्रुनो ने कहा था कि उन्होंने कभी नशे में धुत महिलाओं से बलात्कार करने को वैध नहीं बताया।
मेलोनी ने सोशल मीडिया पर डाली ब्रेकअप की बात
अब एक के बाद एक गंदी बातें सामने आने के चलते प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने प्रेमी से किनारा कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के अपने हैंडलर पर लखा है, ‘एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ मेरा रिश्ता, जो लगभग 10 साल तक चला, यहीं खत्म हो गया। हमारे रास्ते कुछ समय के लिए अलग हो गए हैं और इसे स्वीकार करने का समय आ गया है। हम जो थे, उसकी मैं रक्षा करूंगी, मैं अपनी दोस्ती की रक्षा करूंगी और मैं हर कीमत पर एक सात साल की लड़की के बारे में भी जरूर सोचूंगी, जो अपनी मां से प्यार करती है और अपने पिता से प्यार करती है। क्योंकि मैं अपनी मां से प्यार करने में असमर्थ थी, इसलिए अब इसके अलावा मेरे पास कहने को और कुछ भी नहीं है’।
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
3 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
12 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
21 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
23 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines