Los Angeles Fire: लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग एक बार फिर भड़क गई है। यहां आग जंगल से लेकर शहरों तक फैल रही है। यह आग शांत होने के बजाए बुधवार को और भी ज्यादा भड़क गई है, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉस एंजिल्स काउंटी में एक बार फिर जंगल की आग तेजी से फैल चुकी है, जिससे उसके आस-पास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट की मानें, तो इस बार आग कास्टिक झील के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में लगी है।
अब कहां लगी है आग?
रिपोर्ट्स की मानें तो दोबारा भड़की यह आग घातक दिखाई दे रही है, जिससे काफी नुकसान हो सकता है। इस बार यह आग कास्टिक झील के पास की पहाड़ियों में लगी है, जो तेजी से फैल रही है। इस आग ने मात्र दो घंटों में 8,000 एकड़ इलाके को अपने आगोश में ले लिया है। आग भड़कने के पीछे कारण सांता एना की सूखी हवाएं हैं। आग के धुएं से बड़े काले बादल भी बन रहे हैं।
31, 000 लोगों का इवेक्यूएशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां आग से अब तक कोई भी घर या व्यवसाय को नुकसान नहीं पहुंचा है, मगर झील के आसपास के क्षेत्रों से लगभग 31,000 लोगों को खाली करने का आदेश दिया गया है। वहीं, पहले से लगी आग के कारण प्रशासन 5,000 लोगों को प्रभावित इलाकों से बाहर निकाल चुका है।
2 छोटी आग भी लगी
उत्तरी इलाके में 2 नई आग जल रही हैं। वहीं, पहले से लगी आग अब भी जल रही है। इस महीने की शुरुआत में आग के कारण लॉस एंजिल्स का काउंटी इलाके को काफी नुकसान हो चुका है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि सैन डिएगो और ओशनसाइड के पास दक्षिण में भी दो अन्य आग लगी हुई हैं, जो की छोटी हैं। हालांकि, फायर डिपार्टमेंट ने दोनों आग पर काबू पा लिया है।
क्यों बार-बार लग रही है आग?
लॉस एंजिल्स का मौसम आग भड़कने के लिए अनुकूल है, जिससे वहां बार-बार ऐसे हादसे होते रहते हैं। इस समय वहां हवाओं के कारण बार-बार आग भड़क रही है, जिससे खतरा बढ़ रहा है। लॉस एंजिल्स के मौसम विभाग के अनुसार, इस वक्त वहां हवाएं 20 से 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। साथ ही, पूरे दिन हवा चलने और गति बढ़ने का अनुमान भी है। इस वजह से आग बुझाने का कार्य प्रभावित हो सकता है और वायुसैनिकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
अब तक हुआ इतना नुकसान
लॉस एंजिल्स में पहले जिन इलाकों में आग लगी थी, वे जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। आग से इस क्षेत्र का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। यहां आग लगने से अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोगों के लापता होने की भी खबर है, जिनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पहले से लगी आग से 22,000 घर जल चुके हैं।
यह भी पढ़ें:कौन हैं सोशल मीडिया स्टार जाह्नवी मोदी? बीकानेर में दिनदहाड़े हुआ अपहरण
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
52 mins agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
2 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
4 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
4 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
7 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
7 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
9 hrs agoLIVE: महंगाई के खिलाफ 26 नवंबर-19 दिसंबर तक यात्रा निकालेगी AAP- केजरीवाल
9 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines