अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना उस जगह के पास हुई, जहां इससे कुछ देर पहले एक एसयूवी ने सिटी बस को टक्कर मार दी थी. बस हादसे में भी कम से कम दो लोगों की मौत हुई थी और छह लोग घायल हुए थे.
बस हादसे की कवरेज के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर
लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग के मुताबिक, हेलीकॉप्टर सैन फर्नांडो वैली के चैट्सवर्थ इलाके में शाम करीब सात बजे एक व्यावसायिक इमारत के पास गिरा. उस समय एक न्यूज चैनल की टीम पास हुए बस हादसे की कवरेज कर रही थी. स्थानीय चैनल NBC4 Los Angeles के एंकर ने लाइव प्रसारण के दौरान बताया कि उनका हेलीकॉप्टर शाम सात बजे से कुछ पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
हेलीकॉप्टर पूरी तरह जलकर खाक
अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता कैप्टन ब्रांडेन सिल्वरमैन ने बताया कि हादसे में मारे गए एक व्यक्ति के पार्किंग स्थल में होने की पुष्टि हुई है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि बाकी दो मृतक जमीन पर मौजूद थे या हेलीकॉप्टर में सवार थे. हादसे के बाद एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी. सिल्वरमैन ने कहा कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे. उनके मुताबिक, हेलीकॉप्टर पूरी तरह जल चुका है और मलबे की जांच के बाद ही हादसे में कुल नुकसान और हताहतों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
जमीन पर खड़ी कारें और कंटेनर भी जले
हेलीकॉप्टर में आग लगने के बाद आसपास खड़ी कम से कम चार कारें और दो कंटेनर भी आग की चपेट में आ गए. दमकलकर्मियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया.
दो घंटे पहले हुआ था बस हादसा
हेलीकॉप्टर दुर्घटना से करीब दो घंटे पहले इसी इलाके में एक एसयूवी ने सिटी बस को जोरदार टक्कर मारी थी. इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी. हेलीकॉप्टर बस दुर्घटना वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हेलीकॉप्टर हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) और संघीय नागर विमानन प्रशासन (FAA) ने दुर्घटना की जांच करने की बात कही है.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
51 mins agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
2 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
4 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
4 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
7 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
7 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
9 hrs agoLIVE: महंगाई के खिलाफ 26 नवंबर-19 दिसंबर तक यात्रा निकालेगी AAP- केजरीवाल
9 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines