Who Is Francoise Bettencourt Meyers : लोरियल की उत्तराधिकारी फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। 100 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाली वह दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक उनकी संपत्ति गुरुवार को बढ़कर 100.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी लोरियल एसए के शेयरों में पिछले दिनों में खासा उछाल आया है। लोरियल एसए का शेयर 1998 के बाद से अपने सबसे अच्छे साल में एक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। इसी के साथ फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स ने 100 बिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दुनियाभर में फैली है लोरियल कंपनी
70 वर्षीय बेटनकोर्ट मेयर्स अभी लोरियल बोर्ड की वाइस-चेयरपर्सन हैं। 268 अरब डॉलर कीमत वाली लोरियल कंपनी दुनियाभर में फैली है। कंपनी में बेटनकोर्ट मेयर्स की फैमिली सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है। इनका कंपनी में करीब 35 प्रतिशत शेयर है। बेटनकोर्ट मेयर्स के बेटे जीन विक्टर मेयर्स और निकोलस मेयर्स कंपनी में डायरेक्टर हैं।
बेटनकोर्ट मेयर्स के दादा यूजीन शूएलर ने 1909 में लोरियल कंपनी की स्थापना की थी। उन्होंने हेयर डाई बनाई और खुद उसका उत्पादन शुरू किया। बाद में बिक्री के लिए कंपनी खोल ली। आज दुनियाभर में ये कंपनी कारोबार करती है। इसके कॉस्मेटिक आइटम्स कई देशों में बेचे जाते हैं।
बेटनकोर्ट मेयर्स के बारे में दिलचस्प बातें
बेटनकोर्ट मेयर्स की जिंदगी की बात करें तो वो चकाचौंध वाली दुनिया से दूर रहती हैं। बेटनकोर्ट अपनी लाइफ प्राइवेट रखती हैं। उन्होंने दो किताबें भी लिखी हैं। बेटनकोर्ट मेयर्स अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। 2017 में उनकी मां का निधन हो गया था और उनकी संपत्ति भी बेटनकोर्ट मेयर्स को मिली थी।
बेटेनकोर्ट मेयर्स अपने परिवार की होल्डिंग कंपनी टेथिस की अध्यक्ष भी हैं, जिसमें लोरियल की हिस्सेदारी है। उनके पति जीन-पियरे मेयर्स कंपनी के मुख्य कार्यकारी हैं।
दुनिया की 12वीं सबसे अमीर हैं मेयर्स
बेटेनकोर्ट मेयर्स दुनिया की 12वीं सबसे अमीर शख्सियत भी हैं। वो मेक्सिको के कार्लोस स्लिम से आगे निकल चुकी हैं। हालांकि वो लग्जरी प्रोडक्ट सप्लायर लुई वुइटन के फाउंडर बर्नार्ड अरनॉल्ट से पीछे हैं जिनकी संपत्ति 179 अरब डॉलर है।
ये भी पढ़ें: इस साल सबसे ज्यादा किसकी बढ़ी दौलत
ये भी पढ़ें: कौन हैं चीन के नए रक्षा मंत्री डोंग जुन?
ये भी पढ़ें: इंसान के मरने के बाद क्या होता है?
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की भारतीय सीमा पर नई हरकत
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
5 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
9 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines