Lord Robert Fellowes dies aged 82: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के प्राइवेट सेक्रेटरी, प्रिसेंस डायना के देवर और प्रिंस हैरी और विलियम के चाचा लॉर्ड रॉबर्ट फ़ेलोज़ की 82 वर्ष की अवस्था में मौत हो गई है। लॉर्ड रॉबर्ट 1990 से 1999 के दौरान क्वीन एलिजाबेथ के सबसे महत्वपूर्ण सलाहकार थे, जिन्होंने उनके तीन बेटों के तलाक और डायना की मौत के समय महारानी का मार्गदर्शन किया।
1992 में जब चार्ल्स और डायना का रिश्ता अपने बेहद खराब दौर में था, लॉर्ड रॉबर्ट ने महारानी की बहुत मदद की। इसी दौरान एंड्रयू का सारा से तलाक हुआ, अन्ने ने भी तलाक ले लिया। विंडसर महल में माहौल बेहद खराब था। जनता का रुझान रॉयल्स के खिलाफ था।
आगे चलकर लॉर्ड फेलोज को हैरोड्स के मालिक मोहम्मद अल फयाद के दावों का भी खंडन करना पड़ा। फयाद ने दावा किया था कि लॉर्ड रॉबर्ट उसके बेटे डोडी और डायना की हत्या की साजिश में शामिल थे।
लॉर्ड फेलोज ने 1978 में लेडी जेन स्पेंसर से शादी की, जोकि डायना की बड़ी बहन थीं। दोनों के तीन बच्चे हुए अलेक्जेंडर, एलेनोर और लौरा। सितंबर 2022 में एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु तक लॉर्ड रॉबर्ट बेहद खास लोगों में रहे।
‘द क्राउन’ में एक्टर एंड्रयू हाविल ने निभाया किरदार
ब्रिटेन के रॉयल परिवार पर आधारित नेटफ्लिक्स की सीरीज द क्राउन में एक्टर एंड्रयू हाविल ने लॉर्ड रॉबर्ट की भूमिका निभाई। लॉर्ड रॉबर्ट की मृत्यु किन कारणों से हुई है। इसका पता अभी नहीं चला है। और न ही अंतिम संस्कार के बारे में कुछ जानकारी दी गई है।
लॉर्ड फेलोज की मौत पर डायना के छोटे भाई अर्ल स्पेंसर ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे अत्यंत असाधारण ब्रदर इन लॉ, रॉबर्ट, इस दुनिया में नहीं रहे।’ लॉर्ड फेलोज का जन्म 1941 में हुआ था। उनके पिता का नाम सर विलियम फेलोज था, उनकी मां जेन फेलोज थीं।
द टाइम्स में छपे स्मृति लेख में कहा गया है कि लॉर्ड रॉबर्ट के जन्म के बाद उनसे पहले मिलने वाले कुछ लोगों में तत्कालीन राजकुमारी एलिजाबेथ भी थीं, जिन्होंने बाद में कहा कि मेरे प्राइवेट सेक्रेटरीज में एकमात्र रॉबर्ट ही थे, जिन्हें मैंने अपनी बांहों में उठाया है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
28 mins ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
5 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines