13 जुलाई, रविवार को लंदन साउथएंड हवाई अड्डे पर एक विमान क्रैश हो गया था। बताया गया कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया और वह आग का गोला बन गया। रविवार दोपहर की इस दुर्घटना के बाद से हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था। हालांकि अब एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है।
इस विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। 12 मीटर लंबे इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय उसमें सवार लोगों की संख्या या हताहतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि समाचार एजेंसियों की तरफ से कहा गया है कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि बीचक्राफ्ट बी200 विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद, शाम लगभग 4 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस दुर्घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एयरपोर्ट पर धुएं का गुबार देखा जा सकता है। घटना के बाद तमाम अधिकारी और जांच दल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस दुर्घटना के पीछे कारण क्या था। इतना ही नहीं, अभी तक यह भी साफ नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या साउथएंड से उड़ान भरने वाला यह विमान कोई एंबुलेंस विमान था और उसमें कोई मरीज मौजूद था या नहीं।
यह भी पढ़ें : मुंबई एयरपोर्ट विमान से टकराया कार्गो ट्रक, एयरलाइन ने दी सफाई
एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री ने कहा कि विमान ने टेकऑफ के लिए 180 डिग्री का मोड़ लिया, पावर ऑन किया और रनवे से उड़ान भरी। उड़ान भरने के लगभग तीन या चार सेकंड बाद ही यह अपने बाएं ओर तेजी से झुकने लगा और फिर कुछ ही सेकंड में सीधे जमीन पर गिर गया। इसके बाद वहां एक बड़ा आग का गोला बन गया। एयरपोर्ट पर कई परिवार और बच्चे भी मौजूद थे, जो यह देखकर भयभीत हो गए थे।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
3 mins agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
35 mins agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
2 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
4 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
5 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
7 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
10 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
10 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
10 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines