नई दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) को सोमवार को अंतिम विदाई दी जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितिय का कल वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth II Funeral) किया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य ब्रिटेन पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। जिनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- आतंकी मसूद अजहर अफगानिस्तान में
भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व उनकी पत्नी जिल बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एडर्न और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी एलबेनिस भी शामिल होंगे। इसके अलावा तुर्की, इजरायल और तमाम कॉमनवेल्थ देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पहले दो मिनट का राष्ट्रीय मौन रखा जाएगा। इसके बाद महारानी के ताबूत को विंडसर कासल के सेंट जॉर्ज चैपल में प्रार्थना के लिए ले जाया जाएगा। जहां ब्रिटेन के नए महाराजा चार्ल्स और शाही परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्य महारानी का आखिरी बार दर्शन करेंगे।
अभी पढ़ें – जापान की ओर बढ़ रहा है सूनामी जैसा संकट, लाखों घरों को खाली करवाया
आपको बता दें कि 8 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह करीब 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी के पद पर बनी रहीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद महरानी के अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
59 mins ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
11 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
13 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
15 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
16 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
17 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines