London’s Garrick Club Allows Women For First Time : लंदन के ऐतिहासिक क्लब्स में से एक है Garrick Club, जिसकी स्थापना साल 1831 में हुई थी। इस प्राइवेट मेंबर क्लब में अभी कर केवल पुरुषों को ही सदस्य बनने की अनुमति थी। लेकिन अब पहली बार इसके दरवाजे महिलाओं के लिए भी खोल दिए गए हैं। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार स्थापना के 193 साल बाद इस क्लब में महिलाओं को एंट्री देने का प्रावधान किया गया है।
यह निर्णय लेने के लिए क्लब के प्राइवेट मेंबर्स की एक बैठक हुई थी। इस दौरान हुई वोटिंग में करीब 60 प्रतिशत लोगों ने लैंगिक भेदभाव की इस व्यवस्था को खत्म करने के पक्ष में हाथ उठाए। जानकारी के अनुसार करीब 2 घंटे चली इस बैठक में अभिनेता स्टीफन फ्राइ और पत्रकार जेम्स नॉटी जैसी प्रसिद्ध शख्सियतें भी मौजूद थीं जिन्होंने इस बदलाव के समर्थन में आवाज उठाई। रिपोर्ट्स के अनुसार 562 सदस्यों ने इसके पक्ष में और 375 ने इसके खिलाफ वोट किया।
किंग चार्ल्स भी हैं इस क्लब के मेंबर!
गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार क्लब के एक सदस्य ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर कहा कि महिलाओं के साथ यह क्लब और बेहतर होगा। बता दें कि गैरिक क्लब एक प्रतिष्ठित मेंबर क्लब है। यह एक्सक्लूजिव मेंबरशिप देता है और इसके सदस्यों में राजनेता, जज, अभिनेता और कारोबारियों समेत कई प्रख्यात शख्सियतें शामिल हैं। कहा जाता है कि किंग चार्ल्स भी इस क्लब के मेंबर हैं। लेकिन मेल ऑनली नियम के कारण इसकी आलोचना भी खूब हुई है।
अभी मिलेगा केवल लिमिटेड एक्सेस
अब क्लब को महिलाओं के लिए भी खोल दिया गया है लेकिन यहां उन्हें अभी लिमिटेड एक्सेस ही मिलेगा। उनके लिए एंट्री का गेट अलग बनाया गया है और उनके बैठने की व्यवस्था भी पुरुषों से अलग रखी गई है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि समय के साथ ये भेदभाव भी दूर होगा और यह क्लब महिलाओं के लिए भी उतना ही खुला होगा जितना कि पुरुषों के लिए है। क्लब के इस फैसले का स्वागत हो रहा है लेकिन लिमिटेड एक्सेस को लेकर कई सवाल भी उठे हैं।
ये भी पढ़ें: शुक्र पर एक साल से लंबा होता है एक दिन, जानिए Venus के बारे में हैरान कर देने वाले Facts
ये भी पढ़ें: Google Maps के 5 बेस्ट फीचर्स, नहीं जानते हैं तो जान लीजिए, लाइफ हो जाएगी बेहद आसान
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ाई Saving Requirement, भारतीय छात्रों पर होगा असर
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
53 mins agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
7 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
10 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
13 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
13 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
16 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
23 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines