---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

79 साल के बुजुर्ग ने महिला के साथ किया ऐसा काम, जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, यहां जानें पूरी कहानी

ब्रिटेन: लंदन में 79 साल के एक बुजुर्ग ने तीन बच्चों की महिला के साथ ऐसा काम किया है, जिसे आप सपने में भी नहीं सोच सकते। इतना ही नहीं इस सिख बुजुर्ग ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपने इस अपराध की न केवल जानकारी दी बल्कि अब 29 सितंबर 2023 को उसे अपनी इस […]

---विज्ञापन---

ब्रिटेन: लंदन में 79 साल के एक बुजुर्ग ने तीन बच्चों की महिला के साथ ऐसा काम किया है, जिसे आप सपने में भी नहीं सोच सकते। इतना ही नहीं इस सिख बुजुर्ग ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपने इस अपराध की न केवल जानकारी दी बल्कि अब 29 सितंबर 2023 को उसे अपनी इस क्राइम की सजा सुनाई जाएगी।

जिसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए

दरअसल, 79 साल के ब्रिटिश सिख बुजुर्ग पत्नी माया देवी और तीन बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं। एक दिन वह लंदन पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी 77 वर्षीय पत्नी की लकड़ी के बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। यह सुन पुलिस के होश उड़ गए।

---विज्ञापन---

कोर्ट अब आरोपी को 29 सितंबर 2023 को सजा सुनाएगी

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो खून से लथपथ माया दम तोड़ चुकी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम तरसेम सिंह है। उसके तीन बच्चे हैं। बच्चों का ख्याल रखा जा रहा है। कोर्ट अब आरोपी को 29 सितंबर 2023 को सजा सुनाएगी।

कारणों के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है

फिलहाल पुलिस डॉक्टरों की मदद से तरसेम की मानसिक स्थिति जानने का प्रयास कर रही है। उसने हत्या के कारणों के बारे में बार-बार पूछने के बाद भी अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। अभी तक की जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते बुजुर्ग ने इस उम्र में वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अलग-अलग एंगलों से मामले की जांच में जुटी है।

---विज्ञापन---

पुलिस तीनों बच्चों को सपोर्ट कर रही 

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार हम तीनों बच्चों के साथ हैं और उनको सपोर्ट कर रहे हैं। आरोपी ने अपना गुनाह तो कबूल कर लिया लेकिन वह कौन सी बात थी जिस पर अचानक वह इतना हिंसक हो गया इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है।

(link)

---विज्ञापन---
First published on: Aug 01, 2023 07:53 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola