हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बैकअप कार, फूड टेस्टिंग टीम, डॉक्टर्स… कितनी अचूक होगी जिनपिंग की सिक्योरिटी, BRICS में क्या-क्या लाए हैं साथ?

ब्रिक्स समिट के लिए चीन के राष्ट्रपति भारत आए हैं और वे करीब 24 घंटे भारत में रहेंगे. इस दौरान उनकी सिक्योरिटी काफी टाइट रहेगी, जो 10 दिन पहले ही भारत पहुंच गई थी. आइए जानते हैं कि अपनी सिक्योरिटी के लिए जिनपिंग अपने साथ भारत तक क्या-क्या लाए हैं?

विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ब्रिक्स समिट के लिए 24 घंटे तक भारत में रहेंगे. Credit- X (Xi's Moments)

18वें ब्रिक्स समिट के लिए चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग भारत पहुंच गए हैं और उनके साथ उनका अचूक सिक्योरिटी भी साथ आई है. जिसमें उनका आधिकारिक काफिला शामिल है. राष्ट्रपति जिनपिंग की बुलेट प्रूफ स्टेट लिमोजिन कार और एक बैकअप कार उनके भारत दौरे से 10 दिन पहले ही भारत पहुंच गई थी. उनके साथ 67 लोगों का दल भारत आया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ राजनेता, राजनयिक, विशेष सुरक्षा अधिकारी और डॉक्टर शामिल हैं. वे अपने साथ टेलीकम्यूनिकेशन सिस्टम भी साथ लाए हैं, ताकि भारत से अपने देश में सुरक्षित तरीके से बातचीत कर सकें.

कमरे और खाने की चेकिंग करेंगे सुरक्षाकर्मी

राष्ट्रपति जिनपिंग 24 घंटे तक भारत में रहेंगे और इस दौरान उनकी सिक्योरिटी बेहद टाइट रहेगी. उनके साथ आए सुरक्षाकर्मी उस होटल में तैनात हैं, जहां वे ठहरेंगे. वे राष्ट्रपति के कमरे में पहुंचने से पहले कमरे का कोना-कोना चेक करेंगे. इतना ही नहीं उन्हें गाला डिनर में परोसे जाने वाले खाने और व्यंजनों की चेकिंग भी होगी. जिस होटल में वे ठहरेंगे, उसके आस-पास के एरिया को नो फ्लाई जाने घोषित किया गया है. होटल के आस-पास किसी भी तरह के केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर हमले से बचने के उपाय किए गए हैं.

अपना कम्युनिकेशन इक्विपमेंट लाए जिनपिंग

बता दें कि राष्ट्रपति जिनपिंग की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम तिब्बती एक्टिविस्ट के विरोध प्रदर्शनों से होने वाले खतरे की वजह से उठाए गए हैं. बीजिंग ने भारत दौरे के कारण एंटी चाइना प्रोपेगैंडा के लिए ड्रोन, बैनर, लाउडस्पीकर और गुब्बारों के इस्तेमाल की चेतावनी दी है. भारत सरकार ने चीन को अपना कम्युनिकेशन इक्विपमेंट लाने की इजाजत दी है, लेकिन सैटेलाइट कम्युनिकेशन इक्विपमेंट की इजाजत नहीं है. प्राइवेट लाइसेंसी पिस्तौल लाने की इजाजत है, लेकिन सबमरीन गन और एंटी-ड्रोन इक्विपमेंट जैसे आइटम भारत लाने की अनुमति चीन के डेलिगेशन को नहीं मिली.

विज्ञापन

राष्ट्रपति जिनपिंग का डिनर होगा शाकाहारी

सूत्रों के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को G-20 समिट की तरह शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा. ब्रिक्स समिट जॉइन करने के अलावा राष्ट्रपति जिनपिंग भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और उनके साथ स्टेट डिनर करेंगे. इसलिए चीन के अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे राष्ट्रपति जिनपिंग के ऑफिशियल स्टाफ को किचन तक जाने की अनुमति दें, ताकि वे मेन्यू चेक कर सकें. उन्हें परोसे जाने वाले व्यंजनों को चखकर सुनिश्चित कर सकें कि खाना बिल्कुल ठीक है और इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं है.

अंडरग्राउंड पाइपलाइन नेटवर्क भी चेक होगा

बता दें कि चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की यात्रा से पहले एंटी टेररिज्म स्क्वायड और एंटी ब्लास्ट इंस्ट्रूमेंट भी होटल के आस-पास तैनात किए गए हैं. एंटी न्यूक्लियर, एंटी रेडिएशन और एंटी बायोकेमिकल स्क्वायड भी तैनात है. होटल में अंडरग्राउंड पाइपलाइन नेटवर्क की जांच भी की गई है. कुल मिलाकर 24 घंटे के दौरे के कारण चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की सिक्योरिटी इतनी टाइट और अभेद्य होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola