Japan Earthquake Rescue Operation Miracle: इसे चमत्कार कहें या किस्मत, 145 घंटे मलबे के नीचे दबी रही 90 साल की बुजुर्ग महिला जिंदा मिली। जापान में यह चमत्कार हुआ, जहां नए साल के पहले दिन एक जनवरी को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप ने काफी तबाही मचाई, लेकिन शनिवार रात को मलबे के नीचे से बुजुर्ग महिला को जिंदा निकाला गया तो बचाव दल के सदस्य भी हैरान रह गए। मौके पर ही महिला मेडिकल टेस्ट किया गया और फिर उसे अस्प्ताल भेज दिया गया। हालांकि भूकंप में उसने अपना घर और परिवार खो दिया, लेकिन एक जिंदगी के जिंदा मिलने से रेस्क्यू टीम को भी काफी हिम्मत मिली।
भूकंप से मारे गए करीब 120 लोग
BBC की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी जापान के सुजु शहर में इशिकावा प्रांत की महिला सोमवार को 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से अपने ही 2 मंजिला मकान के मलबे के नीचे दब गई, लेकिन वह जिंदा रही। बचावकर्मियों ने उसे टेक्नोलॉजी के जरिए खोजा और मलबे के नीचे से निकाला। महिला ने बचावकर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि मुझे भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं जिंदा हूं, लेकिन सोमवार को जापान में सागर तट पर 7.6 तीव्रता का जो भूकंप आया, उसने कई शहर तबाह कर दिए। 120 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
40 साल की महिला भी जिंदा मिली
वहीं बचावकर्मियों के अनुसार, बुजुर्ग महिला एक्टिव थी और वह प्रतिक्रिया दे रही थी, लेकिन वह हाइपोथर्मिया से पीड़ित है। उसी जगह पर 40 साल की एक और महिला जिंदा मिली, जो कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट की हालत में थी। दरअसल, किसी भी घटना या हादसे के बाद बचाव अभियान के पहले 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं क्योंकि उन घंटों में लोगों के जीवित मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है। फिलहाल 30 हजार से अधिक लोगों को सरकारी सरायों में रखा गया है। शनिवार तक इशिकावा में लगभग 23200 घरों में बिजली नहीं थी। 66,400 से अधिक घरों में पानी की कमी थी, लेकिन स्थिति कंट्रोल में है।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
3 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
12 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
13 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
15 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
17 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
17 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines