Jackpot Winner Lee Ryan: एक शख्स ने 53 करोड़ रुपए से अधिक का जैकपॉट जीता लेकिन, कुछ ही सालों बाद उनकी जिंदगी नर्क जैसी हो गई। हालत ऐसी हुई कि शख्स ने लॉटरी में जीती हुई रकम को अभिषाप बताया। शख्स के मुताबिक, अब उसकी जिंदगी ऐसी हो गई है कि कभी-कभी उसे सड़कों पर तंबू में रातें गुजारनी पड़ती है। शख्स की पहचान ब्रिटेन के ली रयान के रूप में हुई है। फिलहाल, ली रयान चित्रकारी और सज्जाकारी के जरिए अपना गुजारा करते हैं
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ली रयान ने जैकपॉट जीतने के बाद जीती हुई रकम से बंगला, सुपरकार और हवाई जहाज खरीदी। ली के मुताबिक, 1996 में उसने 6.5 मिलियन पाउंड का जैकपॉट जीता था। लेकिन जिदंगी गुलजार होने के बजाए बदतर हो गई।
1996 में स्टैफोर्ड जेल से निकलते समय उनकी मुलाकात उनकी तत्कालीन पत्नी करेन से हुई थी।
18 महीने की सजा हुई, 9 महीने जेल में बिताए
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, ली रयान इन दिनों पश्चिम लंदन के चिसविक में एक महंगे घर के नवीनीकरण में जुटे हैं। ली रयान ने बताया कि जब उन्होंने जैकपॉट जीता था तब वे अपनी तत्कालीन प्रेमिका करेन टेलर अपने तीन बच्चों के साथ लीसेस्टर के एक काउंसिल हाउस में रह रहे थे।
बाद में इसी साल ली रयान को 18 महीने की जेल हुई, जिसमें से नौ महीने जेल में रहे। जेल से निकलने के बाद ली ने 1 मिलियन पाउंड की रकम बंगला और सुपरकारों को खरीदने पर खर्च कर दिया। सुपरकारों में बेंटले, फेरारी, पोर्श और बीएमडब्ल्यू समेत अन्य शामिल थी।
ली पहले मल्टी-मिलियन-पाउंड राष्ट्रीय लॉटरी विजेताओं में से एक थे।
ली के मुताबिक, उनकी सुपरकारों के नंबर भी वीआईपी, जैसे- LEE 1, LEE 2, LEE 3 और LEE 4 होते थे। उनका बंगला स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, सौना, जकूज़ी और गेम्स रूम से सुसज्जित था। इसके अलावा उन्होंने दो डुकाटी सुपरबाइक और बेल जेटरेंजर हेलीकॉप्टर भी खरीदा था।
2003 में प्रेमिका करेन से हुए अलग
ली ने बताया कि 2003 में वे अपनी प्रेमिका करेन से अलग हो गए। इसके बाद उनकी लाइफ में ज्यल्डीज जांगराचेवा नाम की नई प्रेमिका आई। ली ने बताया कि अपनी नई प्रेमिका के साथ वे किर्गिस्तान चले गए। यहां कुछ असफल कारोबारियों से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने यहां निवेश किया जिससे उन्हें करीब 20 करोड़ का नुकसान हुआ।
ली ने बताया कि नुकसान के बाद मैंने करीब 5 साल सड़कों पर गुजारे। इस दौरान मेरे पास स्लीपिंग बैग के अलावा कुछ नहीं था। दो बार तलाक ले चुके 63 वर्षीय ली ने खुलासा किया कि मुझ पर अपने एक बच्चे के अपहरण की साजिश का भी आरोप लगा। ली ने ये भी बताया कि उनकी एक नौकरानी ने उनसे 42 लाख रुपये चुरा लिए, एक आगजनी में उनकी डेढ़ करोड़ रुपये की फेरारी को निशाना बनाया गया।
ली अब दक्षिण-पश्चिम लंदन के ट्विकेनहैम में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी अब भी मैं अपनी रातें तंबू में बिताता हूं ताकि खुद को याद दिला सकूं कि मैं यह सब पहले भी कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि जैकपॉट के बाद की मेरी जीवनशैली मेरे लिए अजीब अनुभव था, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
22 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines