Two Dam Collapse in Libya 5300 People Dead: पूर्वोत्तर लीबिया में आए जलजले के भीषण तबाही मचाई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वोत्तर लीबिया में भारी बारिश के कारण दो बांध ढह गए। इसके कारण पहले से बाढ़ग्रस्त इलाकों में और ज्यादा पानी भरने से 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
रेड क्रॉस ने जताया दुख
मंगलवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लीबिया में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज प्रतिनिधिमंडल के नेता टैमर रमजान ने स्थिति पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में लोग लापता है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मरने वालों का आंकड़ा भी बहुत बड़ा है।
यह भी पढ़ेंः लीबिया में डेनियल तूफान का कहर, अस्पतालों में लाशें रखने को जगह नहीं, अब तक 3 हजार की मौत, 10 हजार लापता
6000 से ज्यादा लोग लापता
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार राज्य प्रसारक लाना ने बताया कि लीबिया की पूर्वी सरकार के आंतरिक मंत्रालय ने मंगलवार को कम से कम 5,300 लोगों के मारे जाने की घोषणा की है। लीबिया के पूर्वी प्रशासन में स्वास्थ्य मंत्री ओथमान अब्दुलजालिल ने बताया कि पूर्वी शहर डर्ना में लगभग 6,000 लोग लापता हैं, जिसने सबसे ज्यादा तबाही झेली है।
शहर के आसपास का इलाका मिटा
उन्होंने सोमवार को शहर का दौरा करने के बाद स्थिति को विनाशकारी बताया। उन्होंने कहा कि शहर के आसपास के पूरे इलाके को मिटा दिया गया है। आपातकालीन और एंबुलेंस सेवा के प्रवक्ता ओसामा एली के अनुसार, डर्ना में अस्पताल अब चालू नहीं हैं और मुर्दाघर भरे हुए हैं।
फुटपाथ पर पड़े हैं शव
उन्होंने सीएनएन को बताया कि शवों को मुर्दाघरों के बाहर फुटपाथ पर रख दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में डूबी हुई कारें, ढही हुई इमारतें और सड़कों पर पानी का तेज बहाव दिखाई दे रही है। तूफान डेनियल ने पूरे इलाके को बहा दिया और कई तटीय शहरों में घरों को बर्बाद कर दिया। साथ ही दो पुराने बांधों के टूटने के बाद डर्ना शहर पूरी तरह से कट गया।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
57 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines