China News: पत्नी-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास का होता है। जीवन की गाड़ी कभी भी एक-दूसरे के बिना नहीं चल सकती। ऐसे में अगर कोई एक-दूसरे से विश्वासघात करने लगे तो अंजाम बुरा ही होता है? ऐसे ही एक मामले के बारे में आपको बता रहे हैं। पति पहले ही मरने वाला था। वह अस्पताल में दाखिल था। ऐन मौके पर पत्नी पहुंची और लाइफ सपोर्ट हटवा दिया। जिसके बाद शख्स की मौत हो गई। जी हां, ये मामला सामने आया है चीन में। उत्तर पूर्वी चीन के लियोओनिंग स्टेट में महिला ने एक तरह से अपने पति को मौत दे दी।
यह भी पढ़ें:‘भारत के दलाल…’, भीड़ ने पीट-पीटकर की युवकों की हत्या; ब्रिज से लटका दिए शव…जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
38 साल के शख्स ने अपनी मालकिन के प्यार के चलते पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद उसे सेरेब्रल हेमरेज हुआ था। जिसके कारण अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मेडिकल स्टाफ उसकी पत्नी को तलाश रहा था। तभी एक महिला मौके पर पहुंची और खुद को मरीज की पत्नी बताया। डॉक्टरों ने महिला को बताया कि पति की हालत ठीक नहीं है। वह कोमा में है। सर्जरी के बाद भी बचने की संभावना कम है। पत्नी ने खुलासा किया कि वह उसे एक दशक से धोखा दे रहा था। उसने कंसेंट पेपर पर साइन करने से मना कर दिया और डॉक्टरों से लाइफ सपोर्ट हटाने को कहा।
चीन में इलाज से पहले परिजनों की मंजूरी जरूरी
गौरतलब है कि चीन में इलाज से पहले परिवार को सर्जरी के जोखिमों के बारे में बताना होता है। उनकी मंजूरी जरूरी होती है। पत्नी के मना करने के बाद डॉक्टरों को लाइफ सपोर्ट हटाना पड़ा। जिसके बाद इंसान की मौत हो गई। इस मामले में अब सोशल मीडिया पर भी बहस देखने को मिल रही है। एक यूजर लिखता है कि शख्स को उसके कर्मों का फल मिला। उसने बच्चों और पत्नी से बेवफाई की। दूसरा यूजर लिखता है कि यह गलत है। इलाज रोकना जान लेने से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें:फिनलैंड..त्रिपुरा या दिल्ली! आखिर कहां हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
2 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
5 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
17 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines