---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘जल्द छोड़ दें देश’, अफ्रीकी देश में हुआ तख्तापलट, भारत सरकार ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: भारत सरकार ने अफ्रीकी देश नाइजर में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए एजवाइजरी जारी की है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि नाइजर में हो रही घटनाओं पर हमारी नजर है। वहां के मौजूदा हालात को देखते नागरिकों को जल्द […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत सरकार ने अफ्रीकी देश नाइजर में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए एजवाइजरी जारी की है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि नाइजर में हो रही घटनाओं पर हमारी नजर है। वहां के मौजूदा हालात को देखते नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है। नाइजर में तख्तापलट हुए लगभग दो हफ्ते हो गए हैं।

भारत सरकार की एडवाइजरी

अरिंदम बागची ने कहा कि नाइजर में रहने वाले भारतीय नागरिक इसका ध्यान रखें कि नाइजर में फिलहाल हवाई सेवा बंद है। ऐसे में अगर वो सड़क मार्ग से देश छोड़ रहे हैं तो सेफ्टी की ध्यान रखें। भारत सरकार की एडवाइजरी में आगे कहा गया कि जो लोग नाइजर जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी वहां की यात्रा से बचना चाहिए। साथ ही नाइजर की राजधानी नियामी स्थित भारतीय दूतावास में जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें यह सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द भारतीय दूतावास में अपने को रजिस्ट्रर्ड करवाएं।

---विज्ञापन---

आपातकालीन संपर्क के लिए भी सरकार ने नंबर जारी किया है। आपात स्थिति में भारतीय नागरिक नियामी स्थित भारतीय दूतावास के  नंबर (+ 227 9975 9975) पर संपर्क कर सकते हैं। अभी फिलहाल नाइजर में लगभग 250 भारतीय नागरिक हैं।

ये भी पढ़ें: Lucky Zodiac: इन 4 राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, मिलता है राजा जैसा सुख

---विज्ञापन---

नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट 

बता दें कि नाइजर में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। राष्ट्रपति को हटाकर देश की कमान संभाल ली है। नाइजर के राष्ट्रपति माहम्मद बजौम को हिरासत में लिया गया है। सेना देश के बॉर्डर को सील कर दिया है।

First published on: Aug 12, 2023 07:49 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola