भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज की एक लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग ने इस डील के अटकने की असली वजह पर रोशनी डाली है. इस ऑडियो के सामने आने के बाद अमेरिका की राजनीति और भारत-अमेरिका रिश्तों पर नई बहस शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें: कनाडा में बने प्रोडक्ट ही खरीदें… ट्रंप की टैरिफ धमकी के जवाब में कनाडा के PM की देशवासियों से अपील
टेड क्रूज ने किया खुलासा
लीक ऑडियो में टेड क्रूज कुछ पार्टी डोनर्स से बातचीत करते हुए ये कहते हैं कि वो भारत के साथ व्यापार समझौते के पक्ष में हैं, लेकिन अमेरिका की सरकार के भीतर ही कुछ लोग इस डील को आगे बढ़ने नहीं दे रहे. क्रूज ने इस बातचीत में जेडी वेंस और पीटर नवारो का नाम लिया और कहा कि ये दोनों नेता इस समझौते के रास्ते में बड़ी रुकावट बने हुए हैं. क्रूज के मुताबिक, पीटर नवारो की सख्त टैरिफ नीति और जेडी वेंस की सोच के कारण भारत के साथ समझौते पर सहमति नहीं बन पा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि कभी-कभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नजरिया भी इस डील को लेकर साफ नहीं रहा, जिससे बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी.
‘भारत के साथ व्यापार फायदेमंद है’
ऑडियो में ये भी बताया गया कि अमेरिका ने भारत से आने वाले कई उत्पादों पर भारी टैरिफ लगा रखा है. कुछ मामलों में ये शुल्क करीब 50 प्रतिशत तक है. इसका सीधा असर दोनों देशों के व्यापार पर पड़ रहा है और कंपनियों को नुकसान हो रहा है. टेड क्रूज ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि ज्यादा टैरिफ लगाने से अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी और आम लोगों पर इसका बोझ पड़ेगा. उनका मानना है कि भारत जैसे भरोसेमंद देश के साथ मजबूत व्यापार संबंध अमेरिका के लिए फायदेमंद हैं. हालांकि अभी तक इस लीक ऑडियो पर व्हाइट हाउस या जेडी वेंस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन इस रिकॉर्डिंग ने यह साफ कर दिया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि अमेरिका की अंदरूनी राजनीति की वजह से भी अटकी हुई है.
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की अब कनाडा को खुली धमकी! चीन के साथ हाथ मिलाया तो लगेगा 100% टैरिफ
संबंधित खबरें
US के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 hr agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
6 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
7 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
9 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
11 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
12 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines