US Man Sues OpenAI: नॉर्थ कैरोलिना के शार्लोट के रहने वाले एक शख्स ने ‘ओपन एआई’ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उनका आरोप है कि कंपनी के एआई चैटबॉट ‘चैटजीपीटी’ ने उनकी पत्नी को 2025 में उन्हें जहर देने की कथित साजिश रचने में मदद की. शिकायतकर्ता जेम्स गेट्स का दावा है कि उनकी पत्नी, शेरिल गेट्स ने 2025 की गर्मियों और पतझड़ के मौसम के दौरान ChatGPT के साथ सैकड़ों मैसेज एक्सचेंज किए, जिसमें कथित तौर पर उनके मर्डर का प्लान बनाया जा रहा था.
पति को हत्या की कथित साजिश का पता चला
सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में दायर मुकदमे के मुताबिक जुलाई 2025 में जेम्स गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे, लेकिन बाद में ठीक हो गए. बाद में उन्हें अपनी पत्नी का लिखा एक नोट मिला, जिसमें इस कथित साजिश का जिक्र था और उसमें ChatGPT की बातचीत का इतिहासमिटाने के निर्देश भी दिए गए थे. अक्टूबर 2025 में शेरिल को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर हत्या की कोशिश और खाने-पीने की चीजों में कोई हानिकारक पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया गया.
जेम्स का आरोप है कि ‘चैटजीपीटी’ ने उनकी पत्नी को रोकने के बजाय, उनके इरादों को और मजबूत किया. उनकी कानूनी टीम का तर्क है कि चैटबॉट ने उन्हें इमोशनल वैलिडेशन दिया और ऐसी जानकारी उपलब्ध कराई, जिससे इस हमले की योजना को अंजाम देने में मदद मिल सकती थी.
मुकदमे में ये भी दावा किया गया है कि शेरिल निजी सलाह के लिए नियमित रूप से चैटजीपीटी पर निर्भर थीं. इसमें काम-काज से जुड़े मामले, बच्चों की परवरिश के फैसले, दवाओं से जुड़े सवाल और रिश्तों की समस्याएं शामिल थीं. जेम्स ने बताया कि इस घटना के कारण उन्हें गंभीर शारीरिक और भावनात्मक नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने ये भी चिंता जताई कि उनकी पत्नी इस AI प्लेटफॉर्म पर बहुत ज्यादा और गलत तरीके से निर्भर हो गई थीं.
OpenAI ने आरोपों पर प्रतिक्रिया दी
इस कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, OpenAI के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने शेरिल को अपनी सेवाओं का इस्तेमाल करने से बैनकर दिया है. प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि यूजर्स की सुरक्षा उनकी टॉप प्रायोरिटी है. उन्होंने बताया कि OpenAI मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि चैटबॉट इमोशनल डिस्ट्रेस के संकेतों को बेहतर ढंग से पहचान सके. कंपनी ने ये भी बताया कि वो यूजर्स को संकट के समय उचित मदद और लोकल इमरजेंसी रिसोर्सेज तक पहुंच देने के लिए कोशिश कर रहे हैं. ये आरोप अभी भी एक चल रहे कानूनी विवाद का हिस्सा हैं.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
7 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
10 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
10 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
10 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
11 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
23 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines