Lawrence Bishnoi Canada: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सामने आ चुका है। इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में है। दूसरी ओर, भारत ने कनाडा पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उसके 6 राजनयिकों को देश से निकलने का आदेश दे दिया। भारत ये कार्रवाई भारतीय हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा को निज्जर हत्याकांड में ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में नामित करने के बाद की है।
गैंगस्टर लॉरेंस को बताया भारत का एजेंट
इस कार्रवाई के बाद कनाडा के अधिकारी बुरी तरह भड़क गए हैं। वे इस कार्रवाई के खिलाफ कुछ भी ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भी भारत का एजेंट करार दे दिया।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस में संघीय पुलिसिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा की सहायक आयुक्त ब्रिगिट गौविन ने कहा- भारत दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बना रहा है, लेकिन वे विशेष रूप से कनाडा में खालिस्तानी समर्थक तत्वों को निशाना बना रहे हैं।
हमने देखा है कि वे संगठित अपराध तत्वों का उपयोग करते हैं। सार्वजनिक रूप से एक संगठित अपराध समूह- बिश्नोई समूह का नाम इसमें सामने आया है। हमारा मानना है कि यह समूह भारत सरकार के एजेंटों से जुड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें: 10 कमरों में सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई, हाई सिक्योरिटी जोन, साबरमती जेल में किस हाल में है लॉरेंस बिश्नोई?
कनाडा से गैंग को ऑपरेट करता है गोल्ड़ी बराड़
आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कहा जाता है कि वह एक्सटॉर्शन मनी को हवाला के जरिए कनाडा में भेजता है। इन पैसों का उपयोग कथित तौर से प्रो खलिस्तानी एलिमेंट को फंडिंग के लिए किया जाता है। लॉरेंस का दायां हाथ गोल्डी बराड़ भी कनाडा में ही है। वह वहीं से गैंग में लोगों की भर्ती को भी अंजाम देता है। गोल्डी बराड़ को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है।
ये भी पढ़ें: ‘लॉरेंस बिश्नोई 5 साल का बच्चा था जब…’, क्यों फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा?
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
45 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
5 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
6 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines