News24 Exclusive: पाकिस्तान एक बार फिर आतंकियों को मजबूत करने का काम कर रहा है। जबकि कई बार आतंकी पाकिस्तान सेना पर भी हमला कर चुके हैं। लेकिन पाकिस्तान से सबक नहीं लिया है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पीओके में रावल कोट के ठीगला इलाके में आतंकियों का लॉन्चिंग पैड तबाह किया था। अब इसी लॉन्चिंग पैड को आतंकियों के लिए प्राइवेट रिजॉर्ट बनाया जा रहा है। News24 के पास इसकी Exclusive वीडियो भी हैं।
6 नवंबर बहावलपुर में लश्कर और जैश मोहम्मद की एक मीटिंग हुई थी। इसमें रावल कोट में लॉन्चिंग पैड को प्राइवेट रिजॉर्ट बनाना तय हुआ था। इस मीटिंग में लश्कर का डेप्युटी चीफ शैफुल्ला भी था। सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा हाई रेट वाले बिजनेस में धन लगा रहा है। यह समूह अब रियल एस्टेट और मॉल परियोजनाओं में सक्रिय है।
बता दें कि लश्कर कमांडर एहसान उल्लाह मंजूर और मोबीन सादिक को इस्लामाबाद में एवेन्यू18 शॉपिंग मॉल के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित किया गया था। उनकी उपस्थिति लश्कर के वरिष्ठ सदस्यों के सीधे समर्थन का संकेत देती है। दोनों व्यक्ति सैफुल्लाह कसूरी, हाफिज सईद और तल्हा सईद के साथ मिलकर काम करते हैं। इससे समूह का व्यावसायिक नेटवर्क चुस्त और नियंत्रित रहता है।
यह भी पढ़ें: ‘लश्कर-जैश’ के इस प्लान से हाई अलर्ट पर इंटेलिजेंस एजेंसियां, भारत के खिलाफ पाकिस्तान में रची गई खौफनाक साजिश
इसके अलावा नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि पाकिस्तान ने सुक्कुर एयरबेस पर एक ड्रोन हैंगर से मलबा हटा दिया है। यह वही जगह है जिस पर भारतीय वायु सेना (IAF) ने 10 मई, 2025 की सुबह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमला किया था। माना जाता है कि इस जगह पर लंबे समय से अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) रखे हुए थे। इस जगह पर सुबह 2 बजे से 5 बजे के बीच हमला हुआ था, जिसके कुछ ही समय बाद इस्लामाबाद ने उसी दिन सीज़फायर की मांग की थी, जिससे 88 घंटे तक चला यह जबरदस्त संघर्ष खत्म हो गया था।
न्यूज 24 द्वारा रिव्यू की गई नई हाई-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि पाकिस्तान ने सुक्कुर और चकलाल के नूर खान एयरबेस पर मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाना शुरू कर दिया है। ये दोनों जगहें भारत के डीप-स्ट्राइक कैंपेन के दौरान निशाना बनाई गई मुख्य जगहों में से थीं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के झूठे दावे की फिर खुली पोल, राष्ट्रपति मुर्मू ने Rafale Pilot शिवांगी सिंह के साथ खिंचवाई फोटो
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
22 mins agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
58 mins agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
11 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
12 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
13 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
14 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
18 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
21 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines